क्या आपको लगता है कि करीना कपूर खान और उनका छोटा प्यारा तैमूर बिल्कुल एक जैसे हैं? अगर हां तो आपको ये वीडियो देखकर पूरा यकीन हो जाएगा कि पटौदी के सबसे छोटे नवाब 'टिम' सिर्फ अपनी मम्मा जैसा दिखता नहीं है बल्कि वह डांस भी उनके जैसा ही करता है। इन दिनों तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मम्मी के 'छम्मक छल्लो' गाने वाले स्टेप्स करते दिख रहे हैं।