फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर को ये हिदायत दे कर छोड़ा, लगा था तंबाकू प्रचार का आरोप

Wed, 31 Jan 2018 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
karan johar
टेलीविजन पर प्रसारित एक कार्यक्रम में तंबाकू का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में फिल्म निर्माता करण जौहर को बड़ी राहत दी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने करण जौहर को अंतिम चेतावनी देते हुए छोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
karan johar
उनके साथ ही धर्मा प्रोडक्शन और तंबाकू निर्माता कंपनी को भी भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की हिदायत दी है। मंगलवार को हुई एक बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. एसके अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

3 of 5
karan johar
डॉ. अरोड़ा ने बताया कि एक टीवी कार्यक्रम में तंबाकू और पान मसाला बनाने वाली कंपनी का विज्ञापन किया जा रहा था। चूंकि सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) की धारा 5 के तहत यह दंडनीय अपराध है। इसलिए पिछले सप्ताह विभाग की ओर से टीवी कार्यक्रम से जुड़े निर्देशक व कंपनी को नोटिस दिया था। इसी के चलते मंगलवार को बैठक हुई थी।

4 of 5
Karan Johar
बता दें कि इससे पहले भी एक फिल्म के पोस्टर को लेकर बवाल हुआ था। जिसमें फिल्म के अभिनेता सिगरेट जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को नोटिस देने के बाद देश भर के सिनेमाघरों से पोस्टरों को हटाया था। साथ ही करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन ने स्वास्थ्य विभाग से लिखित में माफी मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karan Johar
दिल्ली को तंबाकू फ्री करने में जुटे 
स्वास्थ्य विभाग इनदिनों दिल्ली को तंबाकू फ्री करने में जुटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोगों से तंबाकू की लत छुड़वाने के लिए विभाग ने जहां ऑनलाइन सर्वे शुरू कर दिया है। वहीं, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान के खिलाफ अभियान जारी रखने के लिए दिल्ली पुलिस को लिखित में अपील भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें