kanwar clash
- फोटो : अमर उजाला
कांस्टेबल व चालक राजेंद्र सिंह ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची भारी फोर्स ने भीड़ को तितर-बितर किया। इसमें चौकी इंचार्ज बुगरासी सुभाष राजपूत ने पुलिस काम में बाधा डालने, संपत्ति को नुकसान करने तथा सिपाही पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में बीधा, सुखपाल, बंटी, पप्पू, अमित, विनोद व राजकिशोर सहित कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ नरसैना अनिल कुमार ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलों में नौ नाजमद समेत 53 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आस्था की आड़ में पुरानी रंजिश को हवा दी गई है। माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल बुकलाना निवासी नामजद दीपू को हिरासत में लिया गया है। जिस कांवड़िए के साथ मारपीट हुई है उसका एक सप्ताह पूर्व गांव में मीटर लगाने पर झगड़ा हो चुका है।