कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे के राइट हैंड और शॉर्प शूटर अमर दुबे की मौत के बाद एक नया खुलासा हुआ है। जिस दिन अमर का एनकाउंटर हुआ उसके 9 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। अब यह बात सामने आई है कि अमर शादी के बाद गुंडागर्दी छोड़कर सामान्य जिंदगी जीना चाहता था, लेकिन विकास के दबाव में आकर वह ऐसा नहीं कर पाया।
विज्ञापन
2 of 5
अमर दुबे
- फोटो : अमर उजाला
यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदहा में आठ जुलाई को अमर को मार गिराया था। इसके एक दिन पहले ही फरीदाबाद में विकास और अमर के बीच कहासुनी हो गई थी। फरीदाबाद में विकास के साथी श्रवण व अंकुर मिश्रा के घर में दोनों के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद अमर वहां से चला गया था।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे के साथ अमर दुबे
- फोटो : अमर उजाला
श्रवण की पत्नी शांति मिश्रा ने बताया कि एनकाउंटर से पहले अमर भी विकास के साथ फरीदाबाद में ही छिपा था। फरीदाबाद के इंद्रा कॉलोनी में विकास से कहासुनी होने के बाद नाराज होकर अमर दुबे फरीदाबाद से अपने घर चला गया था।
4 of 5
अमर दुबे
- फोटो : amar ujala
इसके बाद फोन पर अमर दुबे ने विकास से बातचीत की थी, जिसमें उसने बताया था कि शादी होने के बाद वह सामान्य जीवन जीना चाहता है। लेकिन विकास दुबे अमर को अपने साथ रखना चाहता था। उस वक्त अमर दुबे नहीं माना और अगले ही दिन जानकारी मिली कि अमर दुबे की हमीरपुर में मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह मारा गया।
अमर दुबे बिकरु शूटआउट के मास्टमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे के मामा अतुल दुबे का चचेरा भाई था। गांव के लोगों की मानें तो विकास अमर दुबे पर आंख बंद करके भरोसा करता था। अमर को विकास का राइट हैंड समझा जाता था। अमर निशाना लगाने में भी माहिर था। विकास के एक इशारे पर वो गोलियों की बौछार कर देता था।