फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे फरीदाबाद में अपने जिस रिश्तेदार के घर ठहरा, उन्होंने खोले गैंगस्टर के कई राज

Sat, 11 Jul 2020 04:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे अपनी रिश्तेदार शांति मिश्रा के घर ही ठहरा था फरीदाबाद में - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एक डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे फरीदाबाद में आकर पनाह ली थी। जब तक पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुई। इससे पहले वह पुलिस को चकमा देकर यहां से बच निकला। विकास दुबे फरीदाबाद में अपने जिस रिश्तेदार के घर रुका था, उन्होंने विकास के बारे में अब कई खुलासे किए हैं, आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 6
शांति मिश्रा विकास दुबे की रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
वह इससे पहले भी करीब आठ माह पहले फरीदाबाद आ चुका था। इससे वह यहां की गलियों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, पुलिस की सक्रियता वाले स्थान आदि से पूरी तरह से वाकिफ था। जिसका फायदा उसने यहां पनाह लेने के दौरान उठाया। वह पुलिस टीम की आंख में धूल झोंक कर दिन-दहाड़े भीड़भाड़ वाले स्थानों से होकर बड़े आराम से निकल गया। उसे पकड़ने होटल पर पहुंची पुलिस हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन

3 of 6
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
नाकेबंदी के बावजूद विकास दुबे ने तय कर ली 1300 किलोमीटर की दूरी
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारोपी और पांच लाख रुपये के इनामी विकास दूबे ने छह दिनों के दौरान 1300 किलोमीटर का सफर तय कर लिया। कई राज्यों में अलर्ट किए जाने के बावजूद विकास आराम से पहले कानपुर से औरैया, वहां से दिल्ली, इसके बाद फरीदाबाद और फिर उज्जैन तक जा पहुंचा। इस सफर के दौरान कई बार विकास दुबे बस में सवार हुआ तो कई बार ट्रक एवं दुपहिया चालकों से उसने लिफ्ट मांगी।

4 of 6
ओयो होटल में दबिश देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू में एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर समेत आठ लोगों की हत्या के बाद कुख्यात गैंगस्टर विकास दूबे बीते छह दिनों से पुलिस के साथ आंख-मिचौली खेल रहा था। वह दो जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद 8 जुलाई को करीब 1300 किलोमीटर का तय कर उज्जैन के महाकाल मंदिर तक जा पहुंचा। 2 जुलाई को वह साइकिल से घटनास्थल से चंद किलोमीटर दूर शिवली पहुंचा। वहां से दो दिन बाद औरेया पहुंचा। इसके बाद 5 जुलाई को बस पकड़कर दिल्ली आ गया। दिल्ली से ऑटो के जरिए वह बदरपुर बॉर्डर तक आया और फिर फरीदाबाद की सीमा में घुस गया। इस दौरान उसके दोनों खास गुर्गे अमर दुबे और प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा भी साथ थे। 5 जुलाई की रात गुर्गों के साथ विकास ने फरीदाबाद के न्यू इंद्रा कांप्लेक्स में रहने वाले अपने रिश्तेदार श्रवण के घर पर काटी। इसके बाद 6 जुलाई को उसने फरीदाबाद के ही बड़खल मोड़ स्थित एक ओयो गेस्ट हाउस में अंकुर के नाम से कमरा बुक कराया।
विज्ञापन

5 of 6
अंकुर मिश्रा के घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
7 जुलाई को स्थानीय पुलिस को जब विकास दुबे के गेस्ट हाउस में छिपे होने की खबर मिली तो वहां दबिश दी, मगर पुलिस की दबिश से करीब डेढ़ घंटे पहले ही विकास और उसका गुर्गा प्रभात वहां से चेकआउट कर चुके थे। इसके बाद पुलिस गेस्ट हाउस में दर्ज कराए गए अंकुर मिश्रा के न्यू इंद्रा कांप्लेक्स स्थित घर पहुंची। वहां से भी तब तक विकास दुबे ऑटो से फरार हो चुका था। हालांकि पुलिस ने एनकाउंटर के बाद उसके गुर्गे प्रभात और रिश्तेदार श्रवण एवं अंकुर को धर दबोचा था। इसके बाद पुलिस ने पूरे फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली बॉर्डर, पलवल के साथ ही यूपी से मिलती सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी थी। इसके बावजूद विकास पुलिस चौकसी को धता बताकर उज्जैन तक जा पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
ट्रक से पहुंचा करीब 800 किमी दूर उज्जैन
विकास दूबे सोमवार को फरीदाबाद के एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था। इसके बाद वह वहां से ऑटो में बैठकर निकल गया। फरीदाबाद पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि यहां से वह हाईवे के रास्ते किसी ट्रक में सवार होकर उज्जैन तक पहुंचा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें