फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanjhawala Case: टक्कर के बाद कार को चार बार आगे-पीछे किया, अंजलि को बुरी तरह रौंदा, सहेली का सनसनीखेज खुलासा

Wed, 04 Jan 2023 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे पर एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हादसे में मारी गई युवती की सहेली ने नया सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक अंजलि की सहेली ने यह भी कहा है कि टक्कर लगने के बाद उसकी सहेली कार के नीचे गिर गई और वह दूसरी तरफ गिरी। आरोपियों ने कार को तीन से चार बार आगे-पीछे किया था और युवती को रौंद दिया। इससे युवती कार में फंस गई थी। सहेली का कहना है कि वह सड़क दुर्घटना के बाद सदमे में आ गई थी और अपने घर चली गई थी। वहीं, बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका की सहेली अगर समय रहते ही कदम उठा लेती तो शायद युवती जिंदा होती। सहेली को पता था कि मृतक कार के नीचे गिर गई है। ऐसे में सहेली ने कुछ क्यों नहीं किया। इस पर बहुत सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Delhi Case - फोटो : अमर उजाला
घर जाकर सो गई थी सहेली
युवती की सहेली ने पूछताछ में बताया है कि दुर्घटना के बाद वह डर गई थी। इसके अलावा मौके पर कोई नहीं था। उसे लगा कि किसी ने कुछ देखा तो नहीं है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
Delhi Case - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में वह घर चली गई। घर जाकर वह सो गई। अगले दिन जब वह सोकर उठी और उसने टीवी देखा तो उसके होश उड़ गए। सहेली ने बयान दिया है कि डर के चलते उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया।

 

4 of 8
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बाहरी जिला पुलिस मृतका की सहेली के पास मृतका के मोबाइल की कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन से पहुंची थी। पुलिस ने मृतका की कॉल डिटेल निकलवाई, तो उसके मोबाइल पर सहेली की सात बजे के पास कॉल थी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मृतक की लोकेशन के आधार पर ओयो होटल कमल के पास पहुंची। वहां पुलिस को चार ओयो होटलों के अलावा कुछ नहीं मिला। यहां पर कोई ईवेंट कार्यक्रम नहीं मिला। पुलिस ने होटलों के रजिस्टरों को खंगालना शुरू किया।

 
विज्ञापन

6 of 8
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने जब तीसरे ओयो होटल कमल के मेहमानों के प्रवेश वाला रजिस्टर खंगाला तो उसमें एंट्री मिली। इस होटल में मृतक युवती व उसकी सहेली के नाम कमरा बुक था। यहां से मृतक की सहेली का मोबाइल नंबर मिला। 

 
विज्ञापन

7 of 8
Delhi case - फोटो : एएनआई
पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इसके बाद पुलिस मृतक की सहेली के घर पहुंच गई। ओयो होटल से सहेली का घर करीब ढाई किमी था। सिर्फ 15 मिनट का रास्ता था। युवती किसी ईवेंट कार्यक्रम में नहीं गई थी। पुलिस ने ओयो होटल में आए पांच-सात युवकों से भी पूछताछ की।

 
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस ने बरामद की कार - फोटो : अमर उजाला
इन सवालों के जवाब नहीं मिले
- सहेली ने मौके पर होते हुए कुछ क्यों नहीं किया।
- उसने कार सवार युवकों को बताकर कार को रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया।
- आरोपियों की कार मौके पर कुछ सेकेंड रही थी।
- जब आरोपी कार को लेकर भागने लगे तो उसने पुलिस को कॉल क्यों नहीं की।
- सहेली ने स्कूटी से आरोपियों का पीछा क्यों नहीं किया।
- सहेली की कोई और मंशा तो नहीं थी।
- होटल में मृतका व सहेली का झगड़ा किस बात पर हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें