वो हमेशा से ही डांस में अच्छा था। वो 17 से कुछ बड़ा है और अब भी 10वीं में ही पढ़ रहा है। उसे डांस से इतना प्यार है कि उसने डांस की तीन एकेडमी शुरू की। वो इसके लिए किसी को मारने के लिए भी तैयार था और उसने ऐसा किया भी वो भी एक नहीं दो बार। ये बातें उस नाबालिग के पिता कहते हैं जिसने डांस रिएलिटी शो में भाग लेने के लिए पहले एक बच्चे को मारा और उसके दो महीने बाद जेल से छूटकर एक वृद्ध महिला का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
डांस के जुनून ने नाबालिग को बनाया कातिल, 6 महीने में किए दो कत्ल
2 of 7
आज वो दिल्ली का पहला नाबालिग बन गया है जिसका केस नए जुवेनाइल कानून के तहत दर्ज होगा। इस कानून के अनुसार 16 साल से अधिक की आयु में जघन्य क्राइम करने वाले को वयस्क के रूप में देखा जाएगा।
विज्ञापन
डांस के जुनून ने नाबालिग को बनाया कातिल, 6 महीने में किए दो कत्ल
3 of 7
एडिशनल डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस इस केस को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में डालेगी और उनसे अनुरोध करेगी कि इस केस को नए कानून के तहत रजिस्टर किया जाए।
डांस के जुनून ने नाबालिग को बनाया कातिल, 6 महीने में किए दो कत्ल
4 of 7
पुलिस को इस केस को मर्डर केस घोषित करने में पूरे दो दिन लग गए। पुलिस के अनुसार मिथिलेश जैन जिनका बीते सोमवार नाबालिग आरोपी ने कत्ल किया वो अपना टाइम पास करने के लिए अपने आई-पैड पर फेसबुक सर्फ किया करती थीं। वही आई-पैड ही उनकी मौत का भी कारण बन गया। उनके दामाद उसी बिल्डिंग में नीचे रहते थे जिसमें वो। उनके दामाद ने ही उन्हें सबसे पहले मृत देखा था।
विज्ञापन
डांस के जुनून ने नाबालिग को बनाया कातिल, 6 महीने में किए दो कत्ल
5 of 7
मिलिट्री की इंजीनियरिंग सेवा से सेवानिवृत्त मिथिलेश अपनी बेटियों के यहां भी जाती रहती थीं। एक दिल्ली में ही रहती है और एक अमेरिका में। मार्च में वो सिंगापुर जाने वाली थीं। सबसे पहले पड़ोस में रहने वाली महिला ने देखा था। उसने सोचा कि वो उनका कोई रिश्तेदार होगा।
विज्ञापन
डांस के जुनून ने नाबालिग को बनाया कातिल, 6 महीने में किए दो कत्ल
6 of 7
उनकी मौत का पता अगले दिन चला और फिर दो दिन लग गए आरोपी का पता लगाने में। जहां घर से उनका पैसा व फोन गायब था उनके शरीर पर जेवरात वैसे के वैसे थे। शुरूआत में तो पुलिस ने सोचा कि आखिर कोई पैसा ले जाएगा तो अंग से गहने क्यों नहीं ले जाएगा। लेकिन बाद में परिवार ने बाताया कि घर में रखे अधिकतर गहने गायब थे।
डांस के जुनून ने नाबालिग को बनाया कातिल, 6 महीने में किए दो कत्ल
7 of 7
पुलिस का कहना है कि आरोपी पास के ही कम्यूनिटी हॉल में डांस की प्रैक्टिस करता था और उसने महिला के घर की रेकी कर रखी थी। पुलिस उसे तब पकड़ सकी जब उसने चुराए गए दो फोन में से एक को स्विच ऑन किया तब पुलिस ने ट्रैक कर उसे उसके घर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।