फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट पर अपने भाइयों के साथ लूडो खेल रहा था जुनैद, इस बात पर हमलावरों ने ट्रेन में बहाया खून

Mon, 26 Jun 2017 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
junaid murder
दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू में 16 साल के लड़के जुनैद का हत्यारोपियों से विवाद लूडो के खेल को लेकर हुआ था। जीआरपी पुलिस प्रभारी अजय के मुताबिक, मृतक जुनैद के भाई हाशिम के अनुसार, वह उसका भाई जुनैद साकिर और मौसिम चारों सदर बाजार से 5.30 बजे दिल्ली-मथुरा शटल में सवार हुए थे। चारों सीट पर बैठकर लूडो खेल रहे थे। तुगलकाबाद से कई लोग बोगी में चढ़ गए। इनमें से कुछ लोगों ने जुनैद को लूडो खेलने से रोका और सीट छोड़ने को बोला। इसी से विवाद शुरू हुआ, जो बाद में खूनी खेल में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक जुनैद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सीट के विवाद में 16 साल के लड़के जुनैद की चाकुओ से गोदकर हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने अहम खुलासे किए हैं। 
गिरफ्तार रमेश पलवल के जोधपुर का निवासी है। वह फरीदाबाद में नौकरी करता है। रमेश ने बताया कि वह फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से दिल्ली-मथुरा शटल में पलवल के लिए सवार हुआ था। उसने देखा कि डिब्बे में अल्ससंख्यक समुदाय और दूसरे पक्ष के युवा आपस में झगड़ रहे थे। अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने फोन करके बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास खंदावली गांव से कई युवाओं को स्टेशन पर बुला लिया था। जब ट्रेन बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंची, तो अल्पसंख्यक समुदाय के युवा दूसरे पक्ष के युवाओं को ट्रेन की बोगी से बाहर खींचने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
junaid murder
गिरफ्तार आरोपी रमेश के मुताबिक, उससे यह सब देखा नहीं गया। लगा कि अल्पसंख्यक युवा दूसरे पक्ष पर भारी पड़ रहे हैं। यह सोचकर वह भी हमलावर बन गया। असावटी के पास वह ट्रेन से कूदकर भाग गया। रमेश ने कहा कि वह दूसरे पक्ष के युवाओं के नाम जानता है। लेकिन उनके पतों के बारे में उसे कुछ मालूम नहीं है। रमेश के बयान के पुलिस सांप्रदायिक सोच से जोड़कर देख रही है। एसपी और डीएसपी ने उच्चाधिकारियों को यही रिपोर्ट भेजी है।

4 of 6
जुनैद के गांव में पसरा मातम।
पिता जलालुद्दीन ने बताया कि हमलावर बार-बार उनके बेटों की लिबास पर टिप्पणी कर रहे थे। एक हमलावर ने टोपी लेकर हवा में उछाली और पैरों तले रौंद दी। घर आकर उनके बेटे हाशिम ने बताया कि हमलावर नशे में लग रहे थे। पिता मीडिया में आ रही बीफ की अफवाहों को लेकर परेशान दिखाई दिए। वहीं, जुनैद की मां सायरा ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। 
विज्ञापन

5 of 6
junaid murder
 मृतक के भाई हासिम ने बताया कि एक हमलावर ने तो जुनैद के प्राइवेट पार्ट को भी लहू-लुहान कर दिया था। उनके डिब्बे में एक नहीं, बल्कि 100 से 150 लोग मौजूद थे। जब झगड़ा हो रहा था, तो किसी भी व्यक्ति ने बीच-बचाव नहीं किया। कुछ लोग तो हमलावरों को उकसा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
junaid murder
दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू में सीट के विवाद में जब मुस्लिम युवक जुनैद की चाकुओं से गोदकर हत्या की जा रही थी, तो ट्रेन के बाकी यात्री तमाशबीन बने खड़े थे। किसी ने भी जुनैद को बचाने की कोशिश नहीं की। आरोपियों जुनैद को असावटी स्टेशन पर उतारकर फरार हो गए थे। भीड़ में मौजूद हिंदू महिला मीना ने जुनैद की मदद की थी। मीना ने जिस दुपट्टे से अपने बच्चे को ढका हुआ था उससे जुनैद के जख्म में बांध दिया और खून को बहने से रोकने की कोशिश की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें