फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के जेएनयू पहुंचने पर बोले कन्हैया- अच्छा आई थीं क्या, हमने नहीं देखा

Wed, 08 Jan 2020 10:25 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू के वामपंथी प्रदर्शनकारियों को बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बाद दीपिका पादुकोण का भी समर्थन मिल गया है। मंगलवार देर शाम दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंचीं और विरोध मार्च में शामिल हुईं। इस दौरान ‘आजादी-आजादी’ और ‘जय भीम’ के नारे भी गूंजे। वहीं, जेएनयू के वामपंथी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने तंज कसा है। 
विज्ञापन

2 of 6
Kanhaiya Kumar - फोटो : ANI
कन्हैया कुमार ने कहा कि अच्छा आई थीं? हम नहीं देख पाए, मैं उनसे बात नहीं कर पाया, मैं उनसे नहीं मिला। हालांकि इसके बाद कन्हैया कि जमकर किरकिरी भी हुई। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल की गई, जिसमें वह दीपिका के सामने खड़े थे। 
 

 
विज्ञापन

3 of 6
जेएनयू में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मंगलवार देर शाम दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंचीं और विरोध मार्च में शामिल हुईं। इस दौरान ‘आजादी-आजादी’ और ‘जय भीम’ के नारे भी गूंजे। अपनी टीम के साथ पहुंची दीपिका ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष आईषी समेत अन्य छात्रों से बात की। 
 

4 of 6
जेएनयू में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दीपिका ने कहा कि वे प्रदर्शन को गलत नहीं मानतीं। प्रदर्शन सबका अधिकार है और इससे अच्छी चीजें भी सामने आती हैं। दीपिका ने आईषी की सेहत की भी जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 
 
विज्ञापन

5 of 6
जेएनयू में कन्हैया - फोटो : अमर उजाला
उधर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने फैज अहमद फैज की रचना ‘हम देखेंगे...’ से संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम एबीवीपी के गुंडों से डरकर अपना हक और अधिकार मांगना नहीं छोड़ सकते। निहत्थे छात्र-छात्राओं पर सत्ता के नशे में कितने भी जुल्म हों, यह डरेंगे नहीं। बल्कि उनका इरादा मजबूत होगा। कन्हैया ने इस प्रदर्शन को गुंडागर्दी की धारा में संघर्ष हमारा नारा, इस बार नहीं हम छोड़ेंगे, इतिहास की धारा हम मोड़ेंगे, इतिहास नहीं छोड़ेंगे कविता से जोड़ा। इस दौरान आजादी-आजादी के नारे भी लगाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेएनयू में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
छपाक फिल्म के बायकाट की अपील
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंद्र बग्गा ने दीपिका के जेएनयू में जाकर प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने पर नाराजगी जताई है। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने आम लोगों से अपील की कि दीपिका की आने वाली फिल्म ‘छपाक’ का बायकाट करें। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी आजादी की मांग करते हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग और अफजल गैंग को समर्थन देना गलत है। इसकी तरह एबीवीपी ने भी दीपिका का विरोध किया है। उसका कहना है कि वामपंथी छात्र संगठन विश्वविद्यालय को बर्बाद कर रहे हैं और अभिनेत्री उनको समर्थन दे रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें