JNUSU Election 2018
किसे मिले कितने वोट
चुनाव समिति के मुताबिक 5,170 मतों की गणना के बाद लेफ्ट के एन साई बालाजी ने 2151 वोटे के साथ जीत दर्ज की, उन्होंने एबीवीपी के ललित पाण्डेय को 1179 वोटों से हराया। ललित पाण्डेय को 972 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट संगठन से सारिका चौधरी ने जीत दर्ज की, उन्होंने एबीवीपी के गीता श्री को 1579 मतों से पराजित किया। महासचिव पद के लिए लेफ्ट संगठन के ऐजाज अहमद राठेर को 2426 वोट मिले, उन्होंने एबीवीपी के गणेश को 1193 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट की ओर से अमूथा जयदीप ने जीत दर्ज की, उन्होंने एबीवीपी के वेंकट चौबे को 757 मतों से पराजित किया।
इसके साथ ही लेफ्ट संगठन के 26 काउंसलर्स ने जीत दर्ज की है। काउंसलर्स सीट पर एबीवीपी को एक, एनएसयूआई को एक और एक निर्दलीय को भी जीत मिली है।