बाबा आशु गुरुदेव उर्फ आसिफ खान ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले राज खोले हैं। पूछताछ में आशु महाराज ने बताया कि महाराज बनकर उसने कैसे करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा किया। साथ ही उसने यह भी खुलासा किया कि मुस्लिम धर्मगुरु बनने पर उसे इतना पैसा नहीं मिलता जितना कि हिंदू धर्मगुरु बनने पर। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह बस आसिफ से आशु महाराज बना और करोड़ों रुपये की बारिश होने लगी।
विज्ञापन
2 of 5
ashu bhai guruji
अंधविश्वासी भक्त नोटों की थैलियां भरकर मत्था टेकने लगे। इसके अलावा भी क्राइम ब्रांच की पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आसिफ का आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों में भी उसका नाम आसिफ खान ही है। आसिफ ने बस हिंदू नाम रखा और करोड़ों की कमाई शुरू हो गई। आरोपी ने बताया कि उसने इसलिए ऐसा किया क्योंकि हिंदू लोग ज्यादा अंधभक्त होते हैं, वो धर्म के नाम पर दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं मुस्लिम लोग पैसा खर्च नहीं करते।
विज्ञापन
3 of 5
ashu bhai guruji
पुलिस को बाबा आशु और उसके बेटे के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं। ये सबूत हौजखास व रोहिणी में स्थित आश्रमों में दबिश देकर जुटाए गए हैं। आपको बता दें कि रेप के आरोपों में घिरे बाबा आशु गुरुदेव उर्फ आसिफ खान को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। शाहदरा थाना पुलिस ने आशु बाबा को गुरुवार को पहले हिरासत में लिया था। फिर पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। आशु गुरुदेव के साथ उसके बेटे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार है। अपराध शाखा के कार्यालय में गुरुवार देर रात तक पूछताछ की थी।
4 of 5
ashu bhai guruji
बाबा एफआईआर होने के बाद से आरोपी बेटे के साथ फरार था। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आशु उर्फ आसिफ खान को उसके बेटे के साथ शाहदरा जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) प्रभारी संजय शर्मा की टीम ने गाजियाबाद से पकड़ा है। गाजियाबाद की महिला ने बाबा आशु उर्फ आसिफ खान के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को बाबा आशु को गिरफ्तार कर लिया था।
बाबा आशु का सेक्टर-7, रोहिणी में आश्रम है। दूसरा एक छोटा आश्रम एक्स ब्लाक, हौजखास में है। महिला ने हौजखास थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था वर्ष 2013 में वह बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम में गई थी। वहां उनके मैनेजर ने पीने को शीतल पेय दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और इसका फायदा उठाकर बाबा व उसके साथी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वर्ष 2016 में बाबा के बेटे व उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया।