निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज और उनके दामाद के पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे कनाडा से दिल्ली लाया गया।
विज्ञापन
2 of 11
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के पार्थिव शरीर को बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर-आठ में रखे गए। यहां बाबा के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके अनुयायियों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
3 of 11
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तमाम महिला और पुरुष श्रद्धालु रोते बिलखते रहे। संत निरंकारी मंडल के अनुसार, एयरपोर्ट पर बाबा का पार्थिव शरीर लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।
4 of 11
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
यहां से विशेष गाड़ी में पार्थिव शरीर को सीधे निरंकारी कॉलोनी स्थित बाबा की कोठी पर लाया गया। यहां गुरु परिवार, अन्य संबंधी और मिशन के वरिष्ठ प्रबंधक व प्रचारकों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
5 of 11
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन बजे उनके पार्थिव शरीरों को अंतिम दर्शन के लिए बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर-आठ में लगाए गए टेंट में रखा गया। यहां पार्थिव शरीर के सामने बाबा के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 11
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
ग्राउंड में पार्थिव शरीर रखने से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ चुका था।
विज्ञापन
7 of 11
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
देश के विभिन्न भागों के अलावा विदेशों से आए हुए हजारों श्रद्धालु ने भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए बाबा के अंतिम दर्शन के लिए एकत्रित थे। यहां उन्होंने बारी-बारी से बाबा के दर्शन किए।
8 of 11
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तमाम श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू टपक रहे थे। बहुत से श्रद्धालु तो जोर-जोर से रोने लग गए। कुछ श्रद्धालु आपस में लिपटकर रो रहे थे।
9 of 11
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
बाबा के अकस्मात निधन से संत निरंकारी मिशन के प्रत्येक अनुयायी को गहरा सदमा पहुंचा है।
10 of 11
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और श्रद्धा का प्रत्यक्ष प्रमाण दिया। बाबा के अंतिम दर्शन बुधवार की सुबह आठ बजे तक किए जा सकेंगे।