बुधवार रात 1.30 बजे से तड़के 3.30 बजे तक स्क्रैप व्यापारी के परिवार के साथ बंधक बनाकर दो घंटे तक दंरिदे हैवानियत की सारी हदे पार करते रहे। बेटे और पति को बचाने के लिए दरिंदो के सामने इज्जत व जेवरात भी कम पड़ गए। मां ने बेटे को दंरिदो से बचाने के लिए बदमाशों से छुपाए पैसे व जेवर भी सड़क किनारे से निकलवाकर दे दिए। लेकिन बदमाश इतने से भी न माने और दरिदों ने पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
2 of 6
जेवर-बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप।
- फोटो : अमर उजाला
हथियारों के बल पर बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी के परिवार को कब्जे में करने के बाद मृतक की पत्नी की गोद से उसका चार साल के मासूम बेटे को छीन लिया।
विज्ञापन
3 of 6
Jewar gangrape
पीड़िता ने बताया कि एक बदमाश ने पैसे व जेवरात निकालने की मांग करते हुए मासूम को लात मारना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाते हुए पति के पास 32 हजार रुपये व खुद के पास रखे 11 हजार रुपये देकर बच्चे को छोडने की गुहार लगाती रही, लेकिन दूसरा बदमाश इज्जत का सौदा करने लगा। उसने (मृतक की पत्नी ने) बदमाशों के बंधक बनाने से पहले ही सड़क किनारे फेंके पैसे व जेवरात बता दिए।
4 of 6
highway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने पति से 32 हजार व पत्नी 11 हजार रुपये लेने के बाद भी मासूम को नहीं छोड़ा, जिसके बाद उसने अपनी इज्जत दांव पर लगा दी।
विज्ञापन
5 of 6
highway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी ने पत्नी के साथ बदमाशों की इस घटना को रोकने की कोशिश करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद गुस्सा बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी और उसे (मृतक व्यापारी की पत्नी) सहित पूरे परिवार के हाथों को उन्हीं के दुप्पटों को फाड़कर बंधक बनाकर डाल दिया।
वहीं, गोली लगने से घायल व्यपारी पत्नी व परिवाल्र के अन्य सदस्यों से मदद व इलाज की गुहार करता रहा, लेकिन बंधक मजबूर पत्नी के सामने ही व्यापारी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से व्यापारी की पत्नी व बेटा बुरी तरह से सदमे में है।