फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तरह खामोश हुआ जंतर-मंतर, NGT के आदेश पर प्रदर्शनकारियों को यूं खदेड़ा

Tue, 31 Oct 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते ओआरओपी के कार्यकर्ता को हटाते हुए पुलिस - फोटो : हिमांशु सोनी
एनजीटी के आदेश के मद्देनजर दिल्ली पुलिस व एनडीएमसी की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह जंतर-मंतर खाली करा दिया। बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में करीब 18 प्रदर्शनकारी समूहों को यहां से खदेड़ा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जंतर मंतर को खाली होने के बाद संसद मार्ग में प्रदर्शन करते ओआरओपी के कार्यकर्ता को हटाते हुए पुलिस - फोटो : हिमांशु सोनी
वन रैंक वन पेंशन की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैन्यकर्मियों ने कुछ विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 7
जंतर मंतर को खाली होने के बाद संसद मार्ग में प्रदर्शन करते ओआरओपी के कार्यकर्ता को हटाते हुए पुलिस - फोटो : हिमांशु सोनी
वहीं, हरियाणा के रामपाल के समर्थक पुलिस का दबाव पड़ते ही भाग गए। जंतर-मंतर पर बैरिकेड्स लगाकर वहां पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। एनजीटी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।

4 of 7
जंतर मंतर को खाली कराने के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : हिमांशु सोनी
संयुक्त टीम की यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई। अफरातफरी व धरने पर बैठे लोगों के विरोध के बीच पुलिस ने आखिरकार जंतर-मंतर रोड को खाली करा लिया। शुरुआत में प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन

5 of 7
जंतर मंतर को पुलिस द्वारा खाली कराए जाने के बाद सफाई करते कर्मचारी - फोटो : हिमांशु सोनी
रामपाल के समर्थकों की पुलिस से कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस ने समर्थकों को हटाकर टेंट तोड़ दिया। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन

6 of 7
जंतर मंतर को खाली कराने के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : हिमांशु सोनी
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जंतर-मंतर से हटाने के बावजूद पुलिस वैकल्पिक जगह का इंतजाम नहीं कर रही है। वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे पूर्व सैन्यकर्मी का टेंट हटाने के बाद प्रदर्शनकारी संसद मार्ग पर चल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जंतर मंतर को खाली होने के बाद संसद मार्ग में प्रदर्शन करते ओआरओपी के कार्यकर्ता को हटाते हुए पुलिस - फोटो : हिमांशु सोनी
​मौके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारियों को यहां भी बैठने की इजाजत नहीं दे रही थी। पूर्व सैन्यकर्मियों ने इसका विरोध किया तो उन सभी को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें