जामिया नगर पुलिस स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
इस लाइब्रेरी की स्थापना इलाके के लोगों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल के लिए की गई थी। एनजीओ निदेशक नदीम अख्तर ने बताया कि पुलिस व पब्लिक के बीच दूरी को कम करने के लिए जामिया नगर थाने में डिजीटल लाइब्रेरी की स्थापना 22 फरवरी, 2012 में की गई थी। दक्षिण-पूर्व जिले के तत्कालीन डीसीपी अजय चौधरी व तत्कालीन दक्षिण परिक्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक (अब पुलिस आयुक्त) ने जामिया नगर के लोगों के लिए लाइब्रेरी स्थापित करने की पहल की थी। इस लाइब्रेरी में 2000 से ज्यादा पुस्तकें हैं और 10 से ज्यादा लैपटॉप हैं। इनमें साहित्य, प्रतियोगिता, डिक्शनरी, व बच्चों के साथ से जुड़ी पुलिस पुस्तकें शामिल हैं। बच्चे लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकते हैं। छात्र यूपीएससी, एसएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लाइब्रेरी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलती है।