अक्षय के याचिका पर पुनर्विचार
शुक्रवार को जेल प्रशासन ने अदालत में स्टेट्स रिपोर्ट पेश की। अदालत को सूचित किया कि एक दोषी अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर रखी है, जिसकी सुनवाई 17 दिसंबर को होनी है। हालांकि, अदालत से अन्य दोषियों का डेथ वारंट जारी करने की मांग की गई, लेकिन अदालत ने 18 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई करने की बात कही। तीन अन्य दोषी मुकेश, पवन और विनय की पुनर्विचार याचिका नौ जुलाई 2018 को खारिज की जा चुकी है। माना जा रहा है कि 18 दिसंबर को अदालत दोषियों की फांसी की तारीख और समय तय कर देगी।