फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर जामिया में बोलने से रोकी गईं भाजपा नेत्री शाजिया, सेमिनार रद्द

Wed, 01 Mar 2017 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
jamia millia
आम आदमी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई महिला नेता शाजिया इल्मी को बुधवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में बोलने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
jamia millia
शाजिया का दावा है कि वह यूनिवर्सिटी में तीन तलाक मुद्दे पर आयोजित एक ‌सेमिनार में वक्ता के तौर पर बुलाई गई थीं। शाजिया ने बताया कि तीन तलाक के मुद्दे पर उन्हें पैनल डिस्कशन के मुद्दे पर जामिया में निमंत्रित किया गया था लेकिन आयोजकों पर उन्हें न बोलने देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
jamia millia
शाजिया के मुताबिक आयोजकों को डर था कि शाजिया के बोलने से कैंपस का माहौल बिगड़ सकता है इसलिए उन्हें बोलने से मना कर दिया गया।

4 of 6
jamia millia
बता दें कि यह सेमिनार 16 फरवरी को ही होना था लेकिन बाद में इस 28 फरवरी के लिए टाल दिया गया। साथ ही इस सेमिनार के वक्ताओं की सूची भी बदल दी गई जिसमें से शाजिया इल्मी का नाम हटा दिया गया। इल्मी का तो ये भी कहना है कि वक्ताओं के नाम बदलने के साथ ही डिबेट का इश्यू ही तीन तलाक से महिला शसक्तिकरण कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
du protest - फोटो : ह‌िमांशू सोनी/अमर उजाला
इसके बाद शाजिया ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर रामजस में उमर खालिद और शेहला राशिद को बोलने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है तो जामिया में मुझे और मीनाक्षी लेखी को क्यों नहीं बुलाया जा सकता?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
du protest - फोटो : अमर उजाला
हालांकि जामिया के डीन मेहताब आलम ने इस मामले पर सीधे कोई जवाब देने से बचे और कहा कि उन्होंने ने भी कुछ ऐसी ही कहानी सुनी है कि सेमिनार में शाजिया को बोलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें