jahangirpuri violence
- फोटो : अमर उजाला
सी-ब्लॉक से नहीं निकली यात्रा तो नहीं हुई थी हिंसा
आरोपियों की साजिश के तहत पहली शोभा यात्रा के समय यानि दोपहर ढ़ाई बजे जहांगीरपुरी में हिंसा होनी थी, मगर ऐन मौके पर शोभा यात्रा का रूट बदल दिया गया था। शोभा यात्रा सी-ब्लॉक से नहीं निकली थी। चौथी शोभा यात्रा सी-ब्लॉक होकर निकली थी तो उस समय हिंसा हो गई। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि हिंसा से एक दिन पहले ही स्थानीय लोगों को साजिश के बारे में बता दिया गया था। ऐसे में स्थानीय लोगों ने घरों में ईंट, पत्थर आदि सामान एक दिन पहले ही एकत्रित कर लिया था।