यशफिका और इनाया
- फोटो : अमर उजाला
इसरार के परिवार में दो माह पूर्व ही उसके भाई फरमान की पत्नी तराना और उसकी बच्ची की मौत हुई थी। अब चार मौतों से परिवार और टूट गया है। एक परिजन ने बताया कि इसरार के परिवार में पिता खुर्शीद, मां शहनाज, बड़ा भाई इरशाद, दो छोटे भाई इजहार और फरमान हैं। इरशाद और इजहार जामिया नगर इलाके में रहते हैं। जबकि मटके वाली गली के मकान में माता-पिता और छोटा भाई फरमान रहता है। पुलिस इनके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।