फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में फंसे हजारों बच्चे, जाट आरक्षण के चलते नहीं पहुंची बसें

विज्ञापन
1 of 9
जाट आरक्षण की हड़ताल का असर शुक्रवार को जिले के स्कूलों में दिखा। आरक्षण की चपेट से शहर में जाम का झाम रहा। सुबह से शाम तक चले आंदोलन का सबसे अधिक परेशान स्कूल पहुंचे छात्र और उनके अभिभावक रहे। दोपहर में छुट्टी के बाद उन्हें घर तक पहुंचाना किसी जंग से कम नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधकों की ओर से अभिभावकों को मैसेज भेजकर खुद ले जाने के लिए कहा गया। (सभी फोटो : अशोक गर्ग/अमर उजाला ब्यूरो, गुड़गांव)
विज्ञापन

स्कूल में फंसे हजारों बच्चे, जाट आरक्षण के चलते नहीं पहुंची बसें

2 of 9
सभी प्राइवेट स्कूलों ने दोपहर 12 से एक बजे की बीच सूचना देकर रोड जाम होने के कारण बस रद्द होने की सूचना देते हुए खुद स्कूल से ले जाने का संदेश दिया। शहर के कॉलोनियों और सेक्टरों में स्थित कुछ स्कूलों ने दोपहर छुट्टी के बाद बसों व अन्य गाडिय़ों से निकलने का साहस दिखाया, लेकिन वो बाद में जाम के झाम में फंस गए।
विज्ञापन

स्कूल में फंसे हजारों बच्चे, जाट आरक्षण के चलते नहीं पहुंची बसें

3 of 9
दोपहर को जाम में फंसी गाडिय़ां शाम तक निकल पाई। इसकी वजह से अभिभावकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल से अचानक मैसेज मिलने के बाद अभिभावकों की चिंता बढ़ गई। जिसके बाद कुछ अभिभावकों को सीधे दफ्तर से स्कूल पहुंचना पड़ा तो कुछ लोगों ने अपने दोस्तों को भेजकर अपने बच्चों को घर तक छोडने की विनती की।

स्कूल में फंसे हजारों बच्चे, जाट आरक्षण के चलते नहीं पहुंची बसें

4 of 9
हरियाणा शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष यशपाल यादव ने बताया कि जाम की वजह से अभिभावकों को पहले बच्चों के देर से पहुंचने की सूचना दी गई। साथ ही उन्हें खुद ले जाकर देने की सूचना दी गई। जाम की वजह से स्कूल से निकली बसें देर शाम तक वापस नहीं आ पाई।
विज्ञापन

स्कूल में फंसे हजारों बच्चे, जाट आरक्षण के चलते नहीं पहुंची बसें

5 of 9
सालवान पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल संध्या अवस्थी ने बताया कि साढ़े 12 बजे सभी पैरंट्स को मैसेज के माध्यम से सूचित किया कि वो अपने बच्चों को खुद स्कूल लेने के लिए पहुंचे। मीनाक्षी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल विपुला सक्सेना ने बताया कि शहरभर में प्रदर्शन के कारण गाडिय़ों को जाने नहीं दिया जा रहा था, जिस वजह से पैरंट्स को इस बारे में सूचित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल में फंसे हजारों बच्चे, जाट आरक्षण के चलते नहीं पहुंची बसें

6 of 9
जाट आंदोलन के कारण शिक्षक पात्रता स्थगित : प्रदेश भर में जाट आंदोलन को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की परीक्षा स्थगित कर दी है। बोर्ड अब परीक्षा के लिए नई तारीख घोषित करेगा।
विज्ञापन

स्कूल में फंसे हजारों बच्चे, जाट आरक्षण के चलते नहीं पहुंची बसें

7 of 9
परीक्षा स्थगित करने की सूचना बोर्ड ने सभी छात्रों को मैसेज के जरिये भेजा है। साथ ही इसकी सूचना जिला प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग को भी दिया गया है। बता दें कि 20 फरवरी को गुडग़ांव में एचटेट लेवल-3 की परीक्षा होना था।

स्कूल में फंसे हजारों बच्चे, जाट आरक्षण के चलते नहीं पहुंची बसें

8 of 9
इसके लिए चार ऑनलाइन और 20 ऑफलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें हजारों छात्रों को शामिल होना था, लेकिन आंदोलन के कारण प्रदेश में जगह-जगह जाम और तनावपूर्ण माहौल को देखत हुए बोर्ड ने यह फैसला शुक्रवार को लिया।
विज्ञापन

स्कूल में फंसे हजारों बच्चे, जाट आरक्षण के चलते नहीं पहुंची बसें

9 of 9
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षा की नई तिथि बारे शीघ्र ही घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें