फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी 'जान' को बचाने की दिल्लीवासियों ने ऐसे की कोशिश

Wed, 08 Feb 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
cannaughat place, new delhi - फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में 20 फरवरी से वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर एनडीएमसी और यातायात पुलिस ने इनर सर्कल को यातायात के लिए बंद करने और यहां आने वाले लोगों के वाहन खड़े कराने की व्यवस्था कर ली है। इसके अलावा एनडीएमसी ने पार्किंग स्थल से इनर सर्कल तक लोगों के आने-जाने का भी इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
cannaughat place, new delhi - फोटो : अमर उजाला
एनडीएमसी वाहनों की पार्किंग के अलावा इनर सर्कल तक लोगों को आने-जाने की व्यवस्था भी कर रही है। इसके लिए वह बैट्री एवं सीएनजी चालित मिनी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
cannaughat place, new delhi - फोटो : अमर उजाला
इन बसों में लोगों से किराया नहीं लिया जाएगा। मगर उन्हें अपने वाहनों की पार्किंग फीस देनी होगी।

4 of 5
cannaughat place, new delhi - फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस के इनर सर्कल को वाहन मुक्त करने के निर्णय के खिलाफ दुकानदारों ने मंगलवार प्रदर्शन किया। वह दुकानें बंद करके पूरा दिन सड़कों पर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cannaughat place, new delhi - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि इनर सर्कल में वाहन नहीं आने पर उनका धंधा मंदा हो जाएगा। वह सरकार के इस निर्णय का निरंतर विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें