फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 अरब की कंपनी की डायरेक्टर आयुषी की मां हैं LIC एजेंट, पिता को कोई नहीं जानता

Tue, 07 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 11
अनुभव‌ मित्तल-आयुषी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के आरोपी की पत्नी आयुषी के घर जब एसआईटी के अधिकारी पहुंचे तो ‌वहां उन्हें कुछ चौंका देने वाली जानकारियां मिलीं।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुए एब्लेज इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल की पत्नी आयुषी अग्रवाल के हरजेंदर नगर-2, कानपुर स्थित घर पर शनिवार को ताला लटका मिला। इस मामले में कंपनी की निदेशक आयुषी अग्रवाल को एसटीएफ ने दोषी माना है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। आयुषी के परिजनों, रिश्तेदारों और करीबियों पर नजर रखी जा रही है। कई नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 11
अनुभव और आयुषी - फोटो : अमर उजाला
आयुषी कंपनी की डायरेक्टर हैं और यूपी एसटीएफ इनकी तलाश में है। गुरुवार शाम को एसटीएफ के चार अधिकारी आयुषी के घर पहुंचे थे। शुक्रवार को आयुषी की मां मीना अग्रवाल और पिता घर पर ताला लगाकर चले गए।

4 of 11
अरबों की ठगी का आरोप झेल रहीं आयुषी अग्रवाल शादी से पहले हरजेंदर नगर-2, शिवकटरा रोड पर बाबूलाल के हाता में साधारण से मकान (86-ए) में रहती थीं। लाल बंगला स्थित विद्या निकेतन स्कूल में पढ़ाती थी और छह हजार रुपये महीने की नौकरी से परिवार चलाने में घरवालों की मदद करती थीं। मां मीना अग्रवाल एलआईसी में एजेंट हैं और पिता के बारे में स्थानीय लोग अधिक नहीं जानते। उन्हें उनका नाम तक नहीं पता।
विज्ञापन

5 of 11
कानपुर में आयुषी के पिता का घर - फोटो : अमर उजाला
आयुषी का परिवार चार साल पहले ही हरजेंदर नगर-2 आया था। आयुषी के पिता ने एयरफोर्स के एक रिटायर्ड शख्स से यह मकान खरीदा था। इससे पहले वे कहां रहते थे, आसपास के लोग नहीं जानते।
विज्ञापन

6 of 11
अनुभव और आयुषी का घर - फोटो : अमर उजाला
आयुषी के परिवार में माता पिता के अलावा एक बड़ा भाई है जो चार साल में सिर्फ एक दो बार ही घर पर दिखा है। बताते हैं कि वह कानपुर से बाहर रहकर कहीं पढ़ाई कर रहा है। आयुषी और उसके पति के बारे में चौंकाने वाला खुलासा अखबारों में पढ़कर आसपास के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन

7 of 11
आयुषी के घर पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
बावजूद इसके आयुषी, उनकी मां मीना और पिता का सीधा और सज्जन व्यक्ति ही बताते हैं। किसी को इस बात का भरोसा नहीं कि आयुषी पर इतना बड़ा आरोप है।

8 of 11
आयुषी के परिवार के संपर्क में रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी से पहले आयुषी और इनके परिवार का रहन सहन सामान्य ही था। आचरण और कार्य व्यवहार में भी कोई खोट नजर नहीं आई। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि आयुषी अपने पति के कारनामों की वजह से फंसी है। 

9 of 11
स्थानीय सूत्र बताते हैं कि गुरुवार शाम को सादे कपड़ों में पुलिस के कुछ अधिकारी आए थे। उन्होंने आयुषी और उसके पति के बारे में पूछताछ की और घर का रहन सहन देखा।

10 of 11
आयुषी के माता-पिता ने उसके पति के काम के बारे में जानकारी होने से इनकार किया था। कुछ देर रुकने के बाद अधिकारी चले गए। अगली सुबह ही अखबारों में खबर छपने के बाद उनके माता-पिता भी ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
आयुषी सोमवार को अपने मायके आई थी। सफेद लंबी कार से उतरते हुए लोगों ने उसे देखा था। आसपास के लोगों ने उसकी कुशलक्षेम पूछी तो उसने बताया था कि लाल बंगला स्थित एक सहेली की शादी में शामिल होने के लिए आई है। इसके बाद से वह नहीं दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें