फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे जेहादी वीडियो देखता था आईएस आतंकी अबू यूसुफ, तकरीरें सुनकर व्हाट्सएप पर करता था इस शख्स से बात

Mon, 24 Aug 2020 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली ISIS आतंकवादी अबू यूसुफ - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के बाद आतंकी बन गया। एक धर्म विशेष का वीडियो देखने के बाद उसकी मानसिकता बदल गई और वह खतरनाक आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) के संपर्क में आकर जेहादी बन गया। आईएस के इंडिया हैंडलर के संपर्क में आकर वह दिल्ली दहलाने की साजिश रचने लगा।
विज्ञापन

2 of 10
Abu yusuf - फोटो : ANI
अबू यूसुफ के आतंकी बनने का सिलसिला एक हादसे के साथ शुरू हुआ था। वह पहले पीओपी का काम करता था। वर्ष 2014-2015 में वह उत्तराखंड में पीओपी करते हुए कई मंजिला छत से नीचे गिर गया था। यही से उसके आlतंकी बनने का सिलसिला शुरू हो गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2014-2015 में जब वह कई मंजिला छत से नीचे गिर गया था तो उसके सिर और पीठ में चोटें लगी थीं। 
विज्ञापन

3 of 10
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
इसके कारण वह घर में आराम करने लगा। इस दौरान वह मोबाइल पर सोशल मीडिया से जुड़ने लगा। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष की वीडियो देखने लगा। अबू ने सबसे ज्यादा सीरिया व अफगानिस्तान में अमेरिका के हमले की वीडियो देखी थीं। उसने जाकिर नाइक की स्पीच वाले वीडियो भी काफी देखे थे। 

4 of 10
Abu yusuf - फोटो : ANI
इसके बाद वह जेहादी बनता चला गया और ये एसआई के खुरासान विंग से जुड़ गया। इसके बाद उसने एक कौम विशेष के साथ हो रहे अन्याय का बदला लेने की ठानी। जल्द ही उसके संपर्क आईएस के खुरासान विंग के कमांडरों से हो गए थे। इसके बाद वह आईएस के इंडिया हैंडलर के निर्देश का पालन करने लगा।
 
विज्ञापन

5 of 10
क्या होता है लोन वुल्फ हमला - फोटो : अमर उजाला
आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ अफगानिस्तान जाकर अपने संगठन की ओर से लड़ना चाहता था। इसके लिए वह किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान जाना चाहता था। उसने अपने दो वर्ष के बेटे तक का पासपोर्ट बनवा लिया था। हालांकि उसे अभी तक आईएसआईएस के तरफ से कोई पैसा नहीं मिला था। पूछताछ के दौरान उसने यह खुलासा किया।
 
विज्ञापन

6 of 10
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि अबू यूसुफ की गांव में कॉस्मेटिक की दुकान थी। ज्यादा बिक्री नहीं होने के कारण वह खाली बैठा रहता था। इस कारण वह आठ से नौ घंटे जेहादी वीडियो देखता था और तकरीरें सुनता था। उसकी अफगानिस्तान में बैठे पाकिस्तान निवासी आतंकी अबू हुजैफा से व्हाट्सएप पर लगातार बात होती थी। 
विज्ञापन

7 of 10
आतंकी यूसुफ का गांव - फोटो : अमर उजाला
अबू हुजैफा ने ही उसे दिल्ली में बम धमके कर तबाही का आदेश दिया था और कहा था कि दिल्ली में तबाही मचाने के बाद उसे अफगानिस्तान बुलाया जाएगा। उसने बताया कि उसे अभी तक आईएसआईएस से कोई पैसा नहीं मिला था। उसने अपने खुद के खर्चे पर ही विस्फोटक तैयार किया था और खुद ही पत्नी व चारों बच्चों का यूपी से ही पासपोर्ट बनवाया था। जब वह हिजरत के लिए अफगानिस्तान जाता तब उसे पैसे देने की बात कही थी। साथ ही अफगानिस्तान में परिवार के लिए रहने व पैसा देने के लिए कहा गया था।
 

8 of 10
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान में हैं दक्षिण भारत के कई युवक
अबू यूसुफ के मुताबिक उसे अबू हुजैफा ने बताया था कि भारत खासकर दक्षिण भारत के काफी युवक अफगानिस्तान में हैं और वह आईएसआईएस की तरफ से जेहाद की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में उसे लगता था कि उसे भी अफगानिस्तान जाकर कौम के लिए लड़ना चाहिए।

9 of 10
यूपी में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
अबू के दो और साथियों के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने की आशंका
आतंकी अबू यूसुफ के करीब दो साथी दिल्ली व यूपी में छिपे हुए हैं। आतंकियों की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीमें दिल्ली, एनसीआर व यूपी में दबिश दे रही हैं। दिल्ली पुलिस अबू यूसुफ के लोन वुल्फ हमला करने की बात कह रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने दावा किया है कि इसके साथ एक से दो आतंकी और थे।
विज्ञापन

10 of 10
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आतंकी अबू यूसुफ अन्य लोगों को जेहादी बनाने और उन्हें आईएस में भर्ती करने का काम भी कर रहा था। स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि अबू ने बीते छह वर्ष में कितने लोगों के संपर्क में था और इनमें से कितने लोगों को जेहादी बनाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें