फिल्म अभिनेता इरफान खान ऐसी बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसने सोशल मीडिया सहित देश भर में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए इरफान खान ने बीमारी की पुष्टि की।
विज्ञापन
2 of 5
irrfan khan
साथ ही कहा है कि उन्हें ट्यूमर ब्रेन में नहीं है। जिसके बाद राजधानी के डॉक्टरों ने इरफान की इस बीमारी पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 10 लाख में से किसी एक को इरफान की बीमारी न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर होता है।
विज्ञापन
3 of 5
irrfan khan
अपोलो अस्पताल के डॉ. विनीत सूरी ने बताया कि न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर रेयर बीमारी है। यह शरीर की उन कोशिकाओं में होता है जो एंडोक्राइन हार्मोन रिलीज करती है। यह बीमारी शरीर की किसी भी एंडोक्राइन ग्लैंड आंत और अग्नाश्य में हो सकती है।
4 of 5
IRRFAN
डॉ. सूरी का कहना है कि अगर ये ट्यूमर समय पर चिकित्सीय जांच में पुष्ट हो जाता है तो इसे कैंसर में तब्दील होने से रोका जा सकता है।
बत्रा अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मोहित गोयल ने बताया कि यूं तो इस बीमारी का कोई उपचार मौजूद नहीं है। लेकिन ऐसे मामलों में मरीज की केस स्टडी मायने रखती है। इसमें उसकी चिकित्सीय जांच से लेकर शारीरिक क्षमता तक शामिल है। साथ ही ये भी जरूरी है कि ये शरीर के किस हिस्से में हुआ हो।