e rickshaw
- फोटो : लाल सिंह
बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, जिला पुलिस और प्राधिकरण की टीमों के चलाए गए अभियान में जमकर बवाल हुआ। गुस्साए रिक्शा चालकों ने सड़क जाम करके तोड़फोड़, पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजते हुए भीड़ तो तितर बितर किया। करीब 8 घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा। पथराव करने वाले 10 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।