नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप मामले में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाते हुए यूजीसी मुख्यालय से एमएचआरडी तक मार्च निकाला। एमएचआरडी के बाहर विरोध को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी प्रदर्शनकारियों से मिली लेकिन दो मुख्य मांगों पर सहमति न बनने के चलते अब छात्रों ने देशभर में विरोध की अलख जगाने का ऐलान किया है। (सभी फोटो: अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने पहुंची स्मृति ईरानी, नहीं बनी बात
2 of 8
आईटीओ स्थित यूजीसी मुख्यालय से बृहस्पतिवार दुपहर को शास्त्री भवन तक विरोध मार्च निकाला गया। जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष शेहला राशिद की अध्यक्षता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने विरोध मार्च में भाग लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने पहुंची स्मृति ईरानी, नहीं बनी बात
3 of 8
शेहला के मुताबिक, शास्त्री भवन स्थित एमएचआरडी के बाहर छात्रों के जोरदार प्रदर्शन के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।
प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने पहुंची स्मृति ईरानी, नहीं बनी बात
4 of 8
ईरानी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप पहले की तरह मिलती रहेगी। हालांकि हम सेंट्रल की तर्ज पर स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों को भी शामिल करने के अलावा धनराशि बढ़ाने की मांग रहे हैं, जिस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने पहुंची स्मृति ईरानी, नहीं बनी बात
5 of 8
इसके अलावा कमेटी भंग करने की मांग की, लेकिन स्मृति का कहना था कि कमेटी में छात्रों की बात को भी रखने का मौका मिलेगा, जोकि हमें स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने पहुंची स्मृति ईरानी, नहीं बनी बात
6 of 8
शेहला के मुताबिक, कमेटी व धनराशि बढ़ाने पर सहमति न बनने के चलते विरोध धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके चलते छात्र दोबारा यूजीसी के बाहर विरोध धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने पहुंची स्मृति ईरानी, नहीं बनी बात
7 of 8
आगामी दिनों में देशभर में विरोध रैली आयोजित होंगी। इसके अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों का दौरा करते हुए देशभर में विरोध को बढ़ाया जाएगा।
प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने पहुंची स्मृति ईरानी, नहीं बनी बात
8 of 8
बता दें कि विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में भी लिया लेकिन थोड़ी देर बाद छोड़ दिया था।