फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने दो ट्वीट के चलते देश भर में चर्चा में हैं ये महिला IPS अधिकारी

Sun, 27 Mar 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
बुधवार की रात भारत बांग्लादेश मैच खत्म होने के बाद एक भीड़ द्वारा दिल्ली के विकासपुरी में डॉक्टर पंकज नारंग की हत्या को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर यह प्रचारित किया गया कि डॉक्टर की हत्या बांग्लादेशियों ने भारत से क्रिकेट मैच हारने की वजह से की है। इससे पहले कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ये अफवाह कोई खतरनाक मोड़ लेती एक महिला आईपीएस अधिकारी ने इसे दूसरा ही मोड़ दे दिया। हालांकि इनकी सफाई के बाद सोशल मीडिया पर अब इनके खिलाफ ही अपशब्दों का इस्तेमाल शुरु हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
हालांकि इन अफवाहों के बाद पुलिस हरकत में आई और स्पष्टीकरण दिया कि पकड़े गए आरोपियों में कोई भी बांग्लादेशी नहीं है। डॉक्टर की हत्या के बाद एक विशेष समुदाय को लेकर सोशल साइट फेसबुक, वाट्सऐप और ट्विटर पर अफवाह से माहौल बिगड़ने की स्थिति हो गई थी। इसे रोकने के लिए पश्चिम जिला की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है, जो सरासर गलत है। 
विज्ञापन

3 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि मामले में जो भी आरोपी पकड़े गए उसमें से पांच हिंदू और चार मुसलमान हैं। जो मुसलमान पकड़े गए हैं वह बांग्लादेशी नहीं हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 

4 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
हालांकि पुलिस अभी इस बात का खुलासा नहीं कर पा रही है कि आखिर कौन अफवाह फैला रहा है और इसके पीछे उसका मकसद क्या है। लेकिन पुलिस इस अफवाह को लेकर सतर्क हो गई है। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके पुलिस आयुक्त मोनिका भारद्वाज की पहल की तारीफ की है।
विज्ञापन

5 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
गौरतलब है कि बुधवार रात बाइक सवार दो युवकों से डॉक्टर पंकज नारंग की कहासुनी हो गई थी। उसके कुछ देर बाद ही दोनों युवक अपने साथ करीब 10-12 लोगों को लेकर डॉक्टर के घर पहुंचे और डॉक्टर व उसके जीजा विकास सेठी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। विकासपुरी इलाके में हुई डॉक्टर पंकज नारंग की हत्या मामले में तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। अब पुलिस मौके पर मौजूद उन लोगों की पहचान कर रही है, जो वारदात के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें