विकासपुरी में डॉ. पंकज नारंग की बेरहमी से हुई हत्या के साथ राजनीति भी शुरू हो गई है। शनिवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए विभिन्न पार्टियों के नेता पहुंचे। हालांकि पीड़ित परिवार सभी नेेताओं से राजनीति नहीं करने की अपील करते नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
नारंग के परिवार से शनिवार सुबह सबसे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मिलने पहुंचे। बीजेपी नेता ने कहा कि यह घटना दुखद है। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
उनके जाते ही तिलक नगर विधानसभा से आप के विधायक जरनैल सिंह पहुंचे। तभी वहां कुछ लोग आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। उनका आरोप था कि दिल्ली सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है।
4 of 6
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
स्थानीय लोगों ने मांग की कि सरकार सबसे पहले यहां अवैध रूप से बसाई गईं झुग्गियां जिसमें बांग्लादेशी रह रहे उन्हें हटाए। जिससे यहां रहने वाले लोग खुद को सुरक्षित महसूस करे। जरनैल सिंह ने कहा कि पुलिस हमारे अंदर में नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
यह तो यहां के सांसद से पूछा जाना चाहिए कि उस समय पुलिस क्या कर रही थी। जहां तक झुग्गियों को हटाने की बात है तो सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। विरोध तेज देखते हुए वह अपने समर्थकों के साथ निकल गए।
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे तो उन्हें भी लोगों के विरोध झेलना पड़ा। लोग उनके कार को घेरकर विरोध करने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उनकी कार को वहां से बाहर निकाला। उधर, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि नारंग कॉलोनी के लोग उनसे मिलने पहुंचे। वहां सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है।