फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों-रात गुंबद को मंदिर में तब्दील करने के मामले ने पकड़ा तूल, हट सकती हैं भगवान की मूर्तियां

Mon, 07 May 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
humayunpur fort - फोटो : G. pal
सफदरजंग के हुमायूंपुर गांव में ऐतिहासिक इमारत को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा दर्ज कर्रवाई गई पुलिस शिकायत के बाद से इलाके के लोगों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। ऐतिहासिक इमारत में रखी हुई भगवान की मूर्तियों को हटाने के संबंध में पुलिस शिकायत की खबर के बाद रविवार को गांव में लोगों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

2 of 5
humayunpur fort - फोटो : G. pal
मूर्तियों के हटाये जाने की संभावना के चलते स्थानीय लोगों ने सफदरजंग थाने में लिखित शिकायत दी है। हालांकि पुलिस अधिकारी शिकायत मिलने की बात से इंकार कर रहे हैं। हुमायूंपुर गांव निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वह निगम पार्षद के साथ सफदरजंग थानाप्रभारी से मिले। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

3 of 5
humayunpur fort - फोटो : G. pal
इस शिकायत में कहा गया है कि गांव में दूसरी जगह एक गुंबद भी है और वहां पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित इमारत का बोर्ड लगा है, लेकिन इस ऐतिहासिक इमारत के बाहर पुरातत्व विभाग का कोई बोर्ड है, ना कोई बाउंड्री है और ही कोई चौकीदार है। उन्होंने कहा कि अगर इमारत संरक्षित स्थल में आती है तो यहां पर कभी कोई सरकारी नुमाइंदा क्यूं नहीं आया।

4 of 5
humayunpur fort - फोटो : G. pal
शिकायत में कहा गया कि इस इमारत में बने मंदिर से दशकों से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, इसलिए मामले की जांच में स्थानीय लोगों की भावनाओं का ख्याल रखा जाए। रविवार को लोग इस स्थल के आसपास काफी संख्या में जुटे हुए भी दिखाई दिए। गौतलब है कि इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हैरिटेज (इंटेक) के रिकॉर्ड्स के मुताबिक ऐतिहासिक इमारत करीब 600 साल पुराना तुगलक कालीन मकबरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
humayunpur fort - फोटो : G. pal
करीब दो महीने पहले इस ऐतिहासिक स्थल को स्थानीय लोगों द्वारा सफेद और केसरिया रंग से रंगा गया और भगवान की नई मूर्तियां स्थापित की गयीं। इमारत के केसरिया रंग से रंगे जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इस स्थल में पहले से शिवलिंग और उनके परिवार समेत अन्य भगवान की मूर्तियां लगी हुई हैं। दिल्ली पुरातत्व विभाग द्वारा इस ऐतिहासिक स्थल से मूर्तियां हटाने को लेकर सफदरजंग थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें