दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बीती रात आगजनी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक कांग्रेस नेता के घर में दो बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 10
fire in adarsh nagar
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे आदर्श नगर स्थित कांग्रेस नेता अनुराग गर्ग के घर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एसी फटने से घर में आग लग गई।
विज्ञापन
3 of 10
fire in adarsh nagar
- फोटो : अमर उजाला
पहली मंजिल पर लगी आग इतनी तेज थी कि वह दूसरी मंजिल तक जा पहुंची। जिस समय दूसरी मंजिल तक आग पहुंची उस वक्त घर में दो बच्चों के अलावा कोई नहीं था। दोनों बच्चे उस वक्त सो रहे थे।
4 of 10
fire in adarsh nagar
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 10
fire in adarsh nagar
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि दमकल विभाग की यह कोशिश भी घर में मौजूद सगे भाई-बहन को नहीं बचा सकी। इस आग की चपेट में आने से 8 साल के सार्थक और 10 साल की आकांक्षा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 10
fire in adarsh nagar
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सगे भाई-बहन सार्थक और आकांक्षा की दम घुटने से मौत हुई है। इन दोनों के अलावा दमकल विभाग के अधिकारियों ने करीब 3 से 4 लोगो को घर से रेस्क्यू कराया।
विज्ञापन
7 of 10
fire in adarsh nagar
- फोटो : अमर उजाला
अपने जिगर के टुकड़ों को खोने के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दिल में इस बात की टीस है कि उन्होंने बच्चों को घर में अकेले क्यों छोड़ा।
8 of 10
fire in adarsh nagar
- फोटो : अमर उजाला
जिस समय घर में आग लगी बच्चों के परिजन किसी पार्टी में गए हुए थे और बच्चों को घर पर अकेला छोड़ दिया था।
9 of 10
fire in adarsh nagar
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।