यदि आप प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में घूमने की योजना बना रहे हैं तो एक बार उत्तर प्रदेश के पवेलियन में जरूर आएं। यहां गांव की महिलाओं और कैदियों द्वारा बनाई गई लकड़ी व बांस की मदद से बनी लाइटें आपको अपनी ओर जरूर आकर्षित करेंगी। आप सोच भी नहीं सकते कि इन लोगों ने इतनी महीन कारीगरी दिखाकर इन लकड़ी के टुकड़ों को वह रूप दिया है जिसे आप जरूर खरीदकर अपने घर में रखना चाहेंगे।