आईपीएल-10 का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मैच के दौरान चौकों-छक्कों पर तो दर्शक तालियां बजाते ही हैं, चीयरलीडर्स का डांस भी उनका भरपूर मनोरंजन करता है। हो सकता है कि आपने उनके डांस को खेल के बीच ग्लैमरस उछल-कूद से ज्यादा तवज्जो न दी हो। यह जानकर लेकिन आपको जरूर हैरानी होगी कि उनके एक-एक ठुमके हजारों रुपये के हैं। दरअसल, स्टेडियम में मौजूद लाखों दर्शकों के सामने डांस करने वाली इन चीयरलीडर्स को उनके काम के बदले अच्छी-खासी पगार मिलती है।
विज्ञापन
आरपीएस और केकेआर की चीयरलीडर्स को सबसे ज्यादा पेमेंट
2 of 7
Cheerleaders
आईपीएल के पिछले सत्र के आंकड़ों के अनुसार गोयनका बंधुओं की राइजिंग पुणे सुपराजॉइंटस और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी चीयरलीडर्स को सबसे ज्यादा वेतन देने वाली टीमें हैं। इन्होंने अपने हर मैच में हर चीयरलीडर्स को 150 डॉलर (9675 रुपये) दिए। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का रहा और उसने 140 डॉलर (9030 रुपये) का भुगतान किया।
विज्ञापन
गुजरात लॉयंस की चीयरलीडर्स भी कम नहीं
3 of 7
Cheerleaders
www.mazale.in के अनुसार इसके बाद गुजरात लॉयंस, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब का नंबर रहा। इन टीमों ने अपनी-अपनी प्रत्येक चीयरलीडर्स को हर मैच में 100-100 डॉलर (6450 रुपये) वेतन दिया।
कमाई के तरीके और भी हैं
4 of 7
Cheerleaders
चीयरलीडर्स की कमाई केवल मैच के दौरान डांस तक सीमित नहीं रहती। जब कोई टीम जीत जाती है तो वह फ्रेंचाइजी अपनी चीयरलीडर्स को बोनस (करीब 3000 रुपये) भी देती है। वहीं, अगर कोई चीयरलीडर मैच जीतने के बाद होनी वाली पार्टी में भी मनोरंजन करती है उसे अलग से अतिरिक्त भुगतान (लगभग 7000-12000 रुपये) किया जाता है।
विज्ञापन
फोटोशूट के मिलते हैं अलग से पैसे
5 of 7
Cheerleaders
www.sportzwiki.com के मुताबिक जब कोई टीम किसी चीयरलीडर से मैग्जीन या अखबारों के लिए फोटोशूट करवाती है तो भी अलग से पैसे (लगभग 5000 रुपये) दिए जाते हैं। इस तरह एक चीयरलीडर अच्छी-खासी कमाई कर लेती है।
विज्ञापन
डिग्रियां भी रखती हैं चीयरलीडर्स
6 of 7
Cheerleaders
रोचक बात यह कि तमाम चीयरलीडर्स बाकायदा प्रोफेशनल डांसर्स भी होती हैं। इनमें से कुछ तो मेडिकल ग्रेजुएट, फिजिशियन और एंथ्रोपोलॉजी जैसी डिग्रीधारी भी हैं। आईपीएल मैचों के दौरान भारत आने वालीं ज्यादातर चीयरलीडर्स का संबंध ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, साउथ अफ्रीका और यूक्त्रस्टेन से है।
आईपीएल के अलावा फीफा वर्ल्ड कप रग्बी में भी कर चुकीं चीयर्स
7 of 7
Cheerleaders
दक्षिण अफ्रीका निवासी और मुंबई इंडियंस टीम की चीयर लीडर्स टेरेसा थॉम्पसन के अनुसार वह बचपन से ही चीयर लीडर बनना चाहती थीं। मेरी यह इच्छा भारत में आकर पूरी हुई, जहां इतने लोगों के सामने डांस करने का मौका मिलता है। टेरेसा पिछले चार से यह काम कर रही हैं। उन्होंने बताया, आईपीएल के अलावा वह फीफा वर्ल्ड कप-2010, प्रो 20-20 टूर्नामेंट और कई बड़े रग्बी टूर्नामेंट में भी यह काम कर चुकी हैं।