फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी सभा में लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी

विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में एक महिला ने भरी सभा में केजरीवाल पर स्याही फेंक दी जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना का पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें>>>>
विज्ञापन

भरी सभा में लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी

2 of 10
म‌हिला का आरोप था कि सरकार ने ऑड ईवन के दौरान घपलेबाजी की है। केजरीवाल ने मंच से ही महिला को छोड़ देने की अपील करते हुए कहा कि वो किसी घोटाले की बात कर रही हैं उनसे वो कागज ले लीजिए।
विज्ञापन

भरी सभा में लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी

3 of 10
सभा की शुरुआत में जैसे ही केजरीवाल ने बोलना शुरु किया तभी महिला ने पहले तो कुछ कागज मंच की ओर उछाल दिया फिर स्याही फेंकने की कोशिश की।

भरी सभा में लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी

4 of 10
इस दौरान कुछ लोग महिला के समर्थन में आ गए और उसके साथ ही नारा लगाने लगे। हालांकि इसी दौरान सुरक्षा बलों ने महिला को अपनी सुरक्षा में ले लिया और उसे जबरन स्टेडियम के बाहर ले गए।
विज्ञापन

भरी सभा में लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी

5 of 10
इस हंगामे के बाद परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले 15 दिन जो लोग कुछ नहीं कर पाए वो यहां आ गए हंगामा मचाने।
विज्ञापन

भरी सभा में लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी

6 of 10
स्याही फेंकने वाली महिला लगातार यह कहती रही कि ऑड ईवन फॉर्मूले के दौरान हुए घोटाले की सीडी और कागजात उसके पास हैं।
विज्ञापन

भरी सभा में लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी

7 of 10
लड़की ने कहा कि ऑड ईवन के दौरान स्कूटी के नंबर पर सीएनजी सर्टिफिकेट ‌दे दिए गए। लड़की का आरोप है कि इस संबंध में वह परिवहन मंत्री से मिलने भी गई थी लेकिन इन्होंने मुझे मिलने नहीं दिया।

भरी सभा में लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी

8 of 10
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एचएस फूल्का ने कहा कि जो लोग ऑड ईवन को पचा नहीं पा रहे हैं वो लोग ही ऐसी चीजें कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने भी इस हमले की निंदा की है।

भरी सभा में लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी

9 of 10
हालांकि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है जबकि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये सब बीजेपी की साजिश है साथ ही दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

भरी सभा में लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी

10 of 10
केजरीवाल के मुंह पर भी स्याही की कुछ छीटें पड़ीं जिसे इस तस्वीर में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें