फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! सितंबर से इस रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, ये रही LIST

Thu, 10 Aug 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
indian railway
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है। अगले महीने से स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली-बरौनी, दिल्ली जंक्शन-दरभंगा, निजामुद्दीन-कोचुवेल्ली, निजामुद्दीन-दुर्ग, निजामुद्दीन-पुणे, चंडीगढ़-गोरखपुर, लखनऊ-कोलकाता, आनंद विहार-जयनगर, फिरोजपुर-दरभंगा के बीच चलेगी। इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार से गया, गोरखपुर और सहरसा के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इन सभी ट्रेनों में आरक्षण की व्यवस्था शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 6
train
विभिन्न रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन कुल 276 फेरे लगाएंगी। ट्रेन संख्या 04404 नई दिल्ली-बरौनी के बीच 1 सितंबर से 31 अक्तूबर के बीच सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी दिशा में 04403 बरौनी-नई दिल्ली 2 सितंबर से 1 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04924 चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए 7 नवंबर से 26 अक्तूबर के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
demo
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04923 गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। एक अन्य ट्रेन लखनऊ-कोलकाता के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04206 लखनऊ से कोलकाता के लिए 4 सितंबर से 30 अक्तूबर के बीच प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसी दिशा में 04205 कोलकाता से लखनऊ के लिए यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।  

4 of 6
demo
इसी तरह ट्रेन संख्या 04042 आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर के लिए 3 सितंबर से 29 अक्तूबर के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। वापसी दिशा में 04041 जयनगर से आनंद विहार के लिए यह ट्रेन बृहस्पतिवार और सोमवार चलेगी। रेलवे ने फिरोजपुर-दरभंग के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04974 फिरोजपुर से दरभंगा के लिए 5 सितंबर से 31 अक्तूबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Indian Railway
वापसी दिशा  में 04973 दरभंगा से फिरोजपुर के लिए यह ट्रेन बृहस्पतिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04044 आनंद विहार से गया के बीच 7 सितंबर से 26 अक्तूबर के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। वापसी दिशा में 04043 गया से आनंद विहार के लिए प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसी तरह आनंद विहार-गोरखपुर के बीच भी एक स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04046 आनंद विहार से गोरखपुर के लिए 3 सितंबर से 29 अक्तूबर के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी दिशा में 04045 गोरखपुर से आनंद विहार के लिए ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय रेलवे स्टेशन
इसी तरह आनंद विहार-सहरसा के बीच भी स्पेशल ट्रेन 3 सितंबर से 29 अक्तूबर के बीच सप्ताह में दो-दो दिन दोनों दिशाओं से चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली जंक्शन-दरभंगा के बीच 04406/04405 भी स्पेशल ट्रेन सितंबर व अक्तूबर महीने में चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें