फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, रुक गई साइबर सिटी की रफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में बुधवार सुबह से बारिश का सिलसिला शुरु हो गया जो देर दोपहर तक चलता रहा। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे से शुरु हुई बारिश दोपहर डेढ़ बजे तक चलती रही।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुग्राम के कई इलाके जलमग्न हो गए और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। जलभराव के चलते बेहद व्यस्त रास्ते इफको चौक से जाने वाले रास्ते पर जाम भी लगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुबह-सुबह बारिश के चलते कई रास्तों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई जिससे ऑफिस जाने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार गुड़गांव में बुधवार को लगभग 32 मिलीमीटर बारिश हुई जो मानसून में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। बता दें कि सोमवार को भी भारी बारिश के चलते पूरे दिल्ली-एनसीआर में जलजमाव की ‌स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के बाद गुड़गांव में जलजमाव की स्थिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें