हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल केवल दीवान व मान्या को पीसीआर कर्मियों ने आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में डंपर चालक रमन समेत ऑटो चालक दीपक कुमार (27) और मजदूर रामसिंह (24) घायल हो गए। सभी घायलों का आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है।