दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने खूब परेशान किया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी में कोहरे के कारण कुछ जगह दृश्यता 25 मीटर से नीचे तक थी। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
कोहरे के साथ ठंड, बृहस्पतिवार थी सीजन की सबसे ठंडी रात
2 of 9
साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान दिल्ली में सामान्य से 4 डिग्री नीचे 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कोहरे के साथ ठंड, बृहस्पतिवार थी सीजन की सबसे ठंडी रात
3 of 9
दिल्ली में बृहस्पतिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही तो मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे हरियाणा के नारनौल में 1 डिग्री दर्ज किया गया।
कोहरे के साथ ठंड, बृहस्पतिवार थी सीजन की सबसे ठंडी रात
4 of 9
एनसीआर में गुड़गांव की सुबह सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रहा तो यूपी के हिंडन में 2.6 डिग्री, दिल्ली के नजफगढ़, जाफरपुर व लोधी रोड केंद्र पर भी पारा 3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कोहरे के साथ ठंड, बृहस्पतिवार थी सीजन की सबसे ठंडी रात
5 of 9
मौसम विभाग केअनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा था।
विज्ञापन
कोहरे के साथ ठंड, बृहस्पतिवार थी सीजन की सबसे ठंडी रात
6 of 9
न्यूनतम तापमान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगह सामान्य से 2-4 डिग्री के बीच नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कोहरे के साथ ठंड, बृहस्पतिवार थी सीजन की सबसे ठंडी रात
7 of 9
घने कोहरे के कारण हरियाणा के हिसार, दिल्ली के पालम, यूपी के आगरा में दृश्यता 25 मीटर से भी नीचे रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
कोहरे के साथ ठंड, बृहस्पतिवार थी सीजन की सबसे ठंडी रात
8 of 9
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी में घना कोहरा रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 जनवरी, 26 जनवरी और 27 जनवरी को कोहरा अधिक परेशान करेगा।
कोहरे के साथ ठंड, बृहस्पतिवार थी सीजन की सबसे ठंडी रात
9 of 9
जबकि 24 जनवरी, 25 जनवरी और 28 जनवरी को थोड़ा कम रहेगा। इस बीच अगले दो-तीन दिन में पूरे उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा अंदर नहीं आएगा।