फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से उतारी पत्नी की लाश और फिर खुद लटककर दी जान

विज्ञापन
1 of 10
सेक्टर-24 थाना अंतर्गत चौड़ा गांव में चुन्नी के सहारे पहले पत्नी ने लटककर जान दे दी। थोड़ी देर बाद ही उसी फंदे को पति ने गले में डालकर जान दे दी। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी भी होती रहती थी। दोनों के जान देने से पहले भी किसी और से संबंध होने की बात को लेकर पति से पत्नी की जमकर बहस हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

फंदे से उतारी पत्नी की लाश और फिर खुद लटककर दी जान

2 of 10
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से खुर्जा, बुलंदशहर निवासी विवेक शर्मा (27) की शादी 2007 में हेमलता शर्मा (25) से हुई थी। शादी के बाद विवेक बुलंदशहर से नोएडा आकर जयदयी के घर में दूसरी मंजिल पर किराये रहने लगा।
विज्ञापन

फंदे से उतारी पत्नी की लाश और फिर खुद लटककर दी जान

3 of 10
विवेक सेक्टर-58 स्थित एक स्पोर्ट्स कंपनी और हेमलता सेक्टर-59 स्थित एक कंपनी में काम करती थी। बेटी दिन्नी (5) पहली कक्षा में पास के ही पब्लिक स्कूल में पढ़ती है और बेटा कुणाल (4) प्री नर्सरी में लोनी में नानी के पास रहकर पढ़ता है। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे लता और विवेक के बीच कहासुनी हुई।

फंदे से उतारी पत्नी की लाश और फिर खुद लटककर दी जान

4 of 10
विवेक को हेमलता के संबंध उसकी ही कंपनी में काम करने वाले शख्स से होने का शक था। इस बात पर दोनों में बहस हुई और विवेक घर से बाहर चला गया। दिन्नी कमरे के बाहर खेलने लगी। इस बीच हेमलता ने कमरे में जाकर चुन्नी के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

फंदे से उतारी पत्नी की लाश और फिर खुद लटककर दी जान

5 of 10
दिन्नी कमरे में गई और रोते हुए बाहर निकली। उसने फौरन यह सूचना पिता को घर के बाहर जाकर दी। विवेक ने अपनी बेटी को चुप कराया और उसे समझाकर बाहर पड़ी चारपाई पर सुला दिया। विवेक कमरे में गया और उसने पत्नी के शव को नीचे बेड पर उतारकर रख दिया।
विज्ञापन

फंदे से उतारी पत्नी की लाश और फिर खुद लटककर दी जान

6 of 10
इसके बाद सुइसाइड नोट में पत्नी के रिश्ते गोविंद से होना और अपने संबंधों में खटास आने की बात को लिखकर उसी फंदे से लटककर विवेक ने भी जान दे दी। थोड़ी देर में दिन्नी कमरे में फिर आई तो उसने पिता को भी लटके हुए देखा। वह रोते हुए दौड़कर बाहर गई और बुआ लक्ष्मी को जानकारी दी। लक्ष्मी और स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तक पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

फंदे से उतारी पत्नी की लाश और फिर खुद लटककर दी जान

7 of 10
घटनाक्रम की एकमात्र गवाह विवेक और लता की पांच वर्षीय बेटी दिन्नी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पहले उसके माता-पिता के बीच लड़ाई हुई और फिर पापा घर के बाहर चले गए और मां चुन्नी के सहारे लटक गई।

फंदे से उतारी पत्नी की लाश और फिर खुद लटककर दी जान

8 of 10
उसने अपने पापा को बताया कि मां लटकी हुई है और कुछ बोल नहीं रही है। इसके बाद पापा ने उसे यह कहकर सुला दिया कि वह उसकी मां का इलाज करने जा रहे हैं और जल्द वह ठीक हो जाएगी। जब थोड़ी देर बाद दिन्नी कमरे में गई तो मां बेड पर मृत पड़ी थी और पापा उसी चुन्नी के सहारे लटके थे।

फंदे से उतारी पत्नी की लाश और फिर खुद लटककर दी जान

9 of 10
पुलिस ने बताया कि विवेक को डायरी लिखने की आदत थी। उसकी मौत के बाद टेबल पर रखी डायरी बरामद की गई है जिसमें उसने सुइसाइड नोट लिखा है कि पत्नी से उसके अच्छे संबंध अच्छे नहीं थे। पत्नी कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति से बात करती थी जो उसे पसंद नहीं था। पत्नी के संबंध किसी और से भी थे। पत्नी की खुदकुशी करने के बाद उसके पास जीने का कारण नहीं बचा जिससे वह भी जान दे रहा है।
विज्ञापन

फंदे से उतारी पत्नी की लाश और फिर खुद लटककर दी जान

10 of 10
पुलिस के मुताबिक विवेक ने पत्नी से रिश्ते अच्छे न होने की बात सुइसाइड नोट में लिखी है। उसे शक था कि पत्नी के संबंध किसी और से भी हैं। कहासुनी होने के बाद पहले पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली और थोड़ी ही देर बाद उसी फंदे से पति लटक गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और भी स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें