फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान विमल कुमार के माथे पर नहीं थी शिकन, IT अफसर के साथ यूं हंसते हुए गए दफ्तर

Thu, 25 May 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 13
एसीओ विमल कुमार - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विमल कुमार शर्मा(आईएएस) और उनकी पत्नी मेरठ में तैनात आरटीओ ममता शर्मा के सेक्टर- 50 स्थित आवास समेत उनसे जुड़े सभी ठिकानों पर आयकर विभाग ने बुधवार सुबह एक साथ छापेमारी की। (सभी फोटो: राजन राय।)
विज्ञापन

2 of 13
vimal kumar
इस दौरान विमल कुमार के माथे पर जरा सी भी शिकन नहीं दिखी। वे हंसते हुए आयकर अधिकारी के साथ गाड़ी में बैठे और पूछताछ के लिए आयकर दफ्तर गए।
 
विज्ञापन

3 of 13
vimal kumar
टीम ने उनके आवास से बड़ी मात्रा में नई और पुरानी करेंसी व कीमती गहने और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।  ममता शर्मा नोएडा में एआरटीओ भी रह चुकी हैं। इसके अलावा विमल कुमार शर्मा नोएडा में सिटी मजिस्ट्रेट, ग्रेनो प्राधिकरण में डीसीईओ व गाजियाबाद के डीएम भी रह चुके हैं।
 

4 of 13
vimal kumar
सेक्टर- 50 के डी- 166/45 नंबर कोठी में टीम सुबह करीब 7.25 बजे ही पहुंच गई। उस समय पति-पत्नी घर पर नहीं थे। सूचना मिलने के बाद पति-पत्नी सुबह करीब 9.30 बजे घर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 13
vimal kumar
आयकर अधिकारी अनुराग दुबे और बीनू शर्मा समेत करीब 15 अधिकारी और आयकर इंस्पेक्टर छापेमारी अभियान में शामिल रहे। वहीं, सेक्टर-62 के स्टैलर अपार्टमेंट में भी टीम ने छापा मारा। 
विज्ञापन

6 of 13
vimal kumar
बताया जाता है कि फ्लैट में उनके पुत्र रहते हैं। टीम में गाजियाबाद, नोएडा, झांसी आदि शहरों से अधिकारी शामिल रहे। सेक्टर-128 स्थित फार्म हाउस में भी टीम के पहुंचने की जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन

7 of 13
vimal kumar
रात 9 बजे के बाद भी टीम सेक्टर- 50 स्थित उनके आवास में दस्तावेजों की जांच करती रही। आयकर अधिकारियों के मुताबिक काफी मात्रा में 500-500 रुपए की पुरानी करेंसी और नई करेंसी मिली है। 

8 of 13
vimal kumar
काफी मात्रा में सोने, चांदी, हीरे समेत कीमती गहने भी मिले हैं, जिनका आंकलन किया गया है।

9 of 13
vimal kumar
अधिकारियों का कहना है कि कालेधन और बेनामी संपत्ति की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के लिए छापेमारी कार्रवाई की गई। 

10 of 13
vimal kumar
अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक महीने में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन और प्राधिकरण से जुड़े कई अधिकारी लिस्ट में हैं, जिनके ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई होगी। 

11 of 13
vimal kumar
जानकारी के मुताबिक ममता शर्मा कभी- कभी चाणक्यपुरी स्थित एक कॉलोनी के फ्लैट में किराए पर रहती हैं। हालांकि वह नोएडा से ही रोजाना अपडाउन करती हैं। विमल कुमार शर्मा पर ग्रुप हाउसिंग में घपले का आरोप भी लग चुका है। 

12 of 13
vimal kumar
टीम ने विमल शर्मा की सरकारी कार में छानबीन की। हालांकि कार में टीम को कोई दस्तावेज नहीं मिले। आयकर की टीम आईएएस अधिकारी विमल कुमार शर्मा को अपने साथ लेकर भी गई।
 
विज्ञापन

13 of 13
vimal kumar
विमल कुमार शर्मा और उनकी पत्नी ममता शर्मा के बैंक खातों की भी जांच की गई। बताते हैं कि सेक्टर-128 में उनके फार्म हाउस पर भी टीम ने छापा मारा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें