फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी राजनीतिज्ञों और राजाओं से घिरे रहते थे चंद्रास्वामी, अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा कोई VIP

Thu, 25 May 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
चंद्रास्वामी - फोटो : अमर उजाला
विवादास्पद तांत्रिक चंद्रास्वामी का बुधवार को नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। चंद्रास्वामी के अंत्येष्टि संस्कार में कोई वीआईपी नहीं पहुंचा, जबकि इस दौरान काफी कम लोग मौजूद रहे। चंद्रास्वामी का मंगलवार को 66 वर्ष की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था। 
विज्ञापन

2 of 7
चंद्रास्वामी
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर के पुत्र नीरज शेखर अपने भतीजे और अपने कुछ साथियों के साथ चंद्रास्वामी की विदाई के अंतिम क्षणों में दिखाई दिए। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ चंद्रास्वामी के काफी घनिष्ठ संबंध रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Chandraswami
एक समय में देश के प्रधानमंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, कई देशों के राजाओं, बड़े बड़े राजनीतिज्ञों और हॉलीवुड कलाकारों से घिरे रहने वाले तांत्रिक व ज्योतिषी चंद्रास्वामी के अंतिम संस्कार में कोई भी विशिष्ट व्यक्ति नहीं पहुंचा।

4 of 7
Chandraswami
दुनिया भर की दिग्गज शख्सियतों पर चंद्रास्वामी का असर था। इनमें ब्रिटेन की पीएम मार्गरेट थैचर, मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर से लेकर दुनिया के सबसे अमीर शख्स ब्रुनेई के सुल्तान तक शामिल थे। कुख्यात अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर अदनान खशोगी पर भी चंद्रास्वामी का प्रभाव था। 
विज्ञापन

5 of 7
Chandraswami
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने अपनी किताब 'वॉकिंग विद लायन्‍स-टेल्‍स फ्रॉम अ डिप्‍लोमेटिक पास्‍ट' में लिखा है कि उनके माध्‍यम से 1975 में वह ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर से मिले थे और उस मुलाकात में ही यह घोषणा कर दी थी कि वह अगले तीन-चार साल में प्रधानमंत्री बनेंगी और यह बात सही साबित हुई।  
विज्ञापन

6 of 7
Chandraswami
1991 में प्रधानमंत्री बने पी वी नरसिम्हाराव के आध्यात्मिक गुरु के तौर पर चंद्रास्वामी की पहचान थी। इसके अलावा आरोप ये भी लगा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में भी चंद्रास्वामी का हाथ था। राजीव गांधी हत्याकांड की जांच करने वाले जैन कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chandraswami
 चंद्रास्वामी पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप भी लगा था। सुप्रीम कोर्ट ने भी उनको कई मामलों में जुर्माना देने को कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें