दिल्ली के राज निवास मार्ग पर एक डबल मर्डर की घटना सामने आई है। डबल मर्डर का ये मामला इलाके के यूनाईटेड स्कूल के 2 गार्ड की हत्या का है। बताया जा रहा है कि जिन गार्डस की हत्या हुई है वो दोनो सगे भाई थे। अनिल सुनील नाम के ये दोनो शख्स इस स्कूल में काफी वक्त से काम कर रहे थे।
विज्ञापन
स्कूल खुला तो सामने थी खून से लथपथ सगे भाइयों की लाशें
2 of 5
शीला देवी दोनों जवान बेटों की मौत से बुरी तरह टूट गई है। इकलौती बहन सरिता व सुनील की पत्नी का भी यही हाल है। सुनील के पांच साल के बेटे अरमान को तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। जिसने भी परिवार की हालत देखी उसकी आंखें नम हो गई। सुनील के रिश्तेदार महेश ने बताया कि 2009 में पिता की मौत के बाद सुनील ने ही अपने परिवार को संभाला था। अनिल को भी उसने ही पढ़ाया था। 12वीं पास करने के बाद अनिल ने भी नौकरी शुरू कर दी थी। अब पता नहीं परिवार का क्या होगा। परिवार में कमाने वाले दोनों भई ही चले गए।
विज्ञापन
स्कूल खुला तो सामने थी खून से लथपथ सगे भाइयों की लाशें
3 of 5
पुलिस ने दोनों ही भाइयों की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई हैं। उसके आधार पर लिस्ट तैयार कर छानबीन की जा रही है। वहीं परिवार व रिश्तदारों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि परिवार या दोनों भाइयों की किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी। सुनील और अनिल के परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।
स्कूल खुला तो सामने थी खून से लथपथ सगे भाइयों की लाशें
4 of 5
पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात को ही स्कूल परिसर में घुसकर किसी ने डबल मर्डर की इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं इस दुख भरी घड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री गार्ड के परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें जांच का भरोसा दिलाया।