अपने ट्यूटर की हरकतों से परेशान बीए की एक छात्रा ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इतना बड़ा कदम उठा लिया कि उसका पूरा परिवार सदमे में है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
suicide
दरअसल गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र के लाल कुआं में एक बीए की छात्रा ने अपने ट्यूटर के शोषण से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
3 of 5
suicide
युवती की लाश के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने आरोपी ट्यूटर अतुल द्वारा रोज-रोज शोषण से तंग आने की बात लिखी है।
4 of 5
युवती ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है, 'मरने का सबसे कारण अतुल है। बाकी सब मुझे माफ कर देना। रोजाना की क्लेश से अच्छा है सिर्फ एक बार में सारा क्लेश दूर हो जाए। और मैं अतुल से दूर हो जाऊं। सिर्फ मेरे मरने का कारण अतुल ही है और कोई कोई नहीं।'
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश अपने कब्जे में ले ली है। परिजनों ने आरोपी ट्यूटर के खिलाफ केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने अतुल को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।