फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : CCTV में दिखी आरोपी छात्र की ऐसी हरकत जिससे साबित हो सकता है गुनाह

Mon, 13 Nov 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
प्रद्युम्न हत्याकांड में सीबीआई ने शनिवार को रायन स्कूल में अपराध किस तरह किया गया इसे डमी की मदद से दोहराकर देखा। दरअसल सीबीआई इस मामले में पुख्ता सबूत होने का दावा करते हुए अपने रुख पर कायम है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई के पास एक सीसीटीवी फुटेज है। जिसकी आठ सेकेंड की फुटेज में आरोपी छात्र नजर आ रहा है। इसी को आधार बनाकर सीबीआई अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
8 सितंबर को भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या टॉयलेट के बाहर हुई थी। पहले गुरुग्राम पुलिस ने सुलझाने का दावा किया था और बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था, लेकिन सीबीआई के पास ये मामला आने पर एजेंसी ने उसी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया है। सीबीआई ने शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने भी आरोपी छात्र की और रिमांड की मांग नहीं की। बोर्ड ने उसे 22 नवंबर तक के लिए फरीदाबाद के बाल सुधार गृह में भेज दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
रायन इंटरनेशनल स्कूल से जाँच के बाद निकलता फोर्थ क्लास स्टाफ - फोटो : सुदर्शन झा
अब सीबीआई इस मामले में सीबीआई एक और छात्र की भूमिका की जांच कर रही है। सीबीआई के पास जांच आने के बाद नए सिरे से जांच शुरू की थी और सभी पहलुओं को जांच करते हुए हत्या के कारण ढूंढने में लगी रही। इसमें सबसे मुख्य आधार पुलिस द्वारा दिया गया धुंधला सीसीटीवी फुटेज बना। पुुलिस ने धुंधला सीसीटीवी होने के कारण इसे जांच में शामिल नहीं किया था। सूत्रों की मानें तो गुरुग्राम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो लेकिन 8 सेकेंड के वीडियो को नजरअंदाज कर दिया।

4 of 7
रायन इंटरनेशनल स्कूल सीन रीक्र्तिएट कराने आरोपी के साथ पहुची सीबीआई - फोटो : सुदर्शन झा
इस सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छात्र प्रद्युम्न को बुलाता और उसके पास जाता हुआ दिख रहा था, फिर वह पद्युम्न के कंधे पर हाथ रख देता है। इस फुटेज को गुरुग्राम पुलिस देख नहीं पाई। इतना ही नहीं आरोपी छात्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने प्रद्युम्न को जख्मी हालत में देखा, लेकिन सीबीआई ने उसी आठ सेकेंड की फुटेज के आधार पर सीबीआई को आरोपी छात्र पर शक हआ था। इसके बाद फुटेज को साफ करने के लिए लैब भेजा गया। जिसके बाद कुछ स्थिति साफ हुई और उसके बाद सीबीआई ने चार बार छात्र को बुलाकर बयान लिए और अंत में मंगलवार देर रात हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

5 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
सीबीआई की टीम आरोपी छात्र को शनिवार को भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल पहुंची। सीबीआई ने चार घंटे तक प्रद्युम्न हत्याकांड से जुड़े मामलों को ध्यान में रखते हुए क्राइम सीन को दोहराया। टीम पांच गाड़ियों में थी। इसमें 15 अधिकारी शामिल थे। इस दौरान उनके साथ आरोपी छात्र भी मौजूद रहा। माली हरपाल भी मौजूद रहा। माली हरपाल ही वह शख्स है, जिसने प्रद्युम्न को सबसे पहले खून से लथपथ देखा था।
विज्ञापन

6 of 7
ryan international - फोटो : अमर उजाला
टीम के 12 बजे स्कूल पहुंचने से पहले यहां शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को बुलवाया गया था। टीम में फोरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल थे। टीम को सीन री-क्रिएट करने के लिए एक छोटे छात्र की आवश्यता थी, लेकिन अभिभावकों द्वारा अनुमति नहीं देने के चलते टीम ने सीन के लिए टेडी बियर का सहारा लिया। सूत्रों ने बताया कि टेडी बियर को छात्र प्रद्युम्न की डमी के तौर पर प्रयोग में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए ग्यारवीं कक्षा के छात्र को पेश किया - फोटो : सुदर्शन झा
चाकू के रूप में चम्मच का इस्तेमाल किया गया। आरोपी 11वीं कक्षा के छात्र को उस सीन को दोबारा करने को कहा गया। इस सीन को सीबीआई ने छात्र के बयान से मैच किया। इसके बाद शिक्षकों से पूछताछ की गई। शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल के सभी चतुर्थ क्लास कर्मचारियों को अंदर बुलवाया गया और उनसे पूछताछ की गई। स्कूल के अंदर हुई प्रत्येक गतिविधि को सीबीआई के साथ आई वीडियोग्राफी टीम ने कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें