फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : हत्या से पहले आरोपी छात्र के दिमाग में इस शख्स का आया ख्याल

Tue, 14 Nov 2017 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या से पहले आरोपी छात्र इसके परिणाम के बारे में सोच रहा था। उसे अपने छोटे भाई का भी ख्याल आया था कि जैसा वो करने जा रहा है, वैसा कोई उसके साथ कर दे तो। लेकिन तमाम झंझावतों को काबू  करते हुए उसने प्रद्यु्म्न की हत्या कर ही डाली।
विज्ञापन

2 of 6
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
सूत्रों का दावा है कि हत्या से पहले आरोपी छात्र उसके परिणाम को लेकर बहुत परेशान था। जांच के दौरान कई बार यह बातें सामने आई है, लेकिन सीबीआई ने इस बात का आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

3 of 6
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में सीबीआई ने बीते मंगलवार देर रात उसी स्कूल के 11वीं कक्षा के विद्यार्थी को हिरासत में लिया था। पूछताछ और जांच की छोटी-छोटी कड़ियों को जोड़ने पर जांचकर्ताओं ने पाया कि हत्या करने से चंद मिनट पहले तक आरोपी छात्र के जेहन में तमाम तरह के विचार घूम रहे थे।

4 of 6
प्रद्युम्न की हत्या कांड के आरोपी को फरीदाबाद बाल सुधार गृह में लाया गया । - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि हत्या से पहले वह इसके नतीजों के बारे में सोच रहा था, उसके जेहन में यह ख्याल भी आया था, अगर उसके छोटे भाई के साथ ऐसा कुछ हो तो? फिर भी उसने प्रद्युम्न की हत्या कर  दी।
विज्ञापन

5 of 6
ryan international - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई का मानना है कि पढ़ाई में कमजोर आरोपी छात्र किसी भी सूरत में परीक्षा टलवाना चाहता था, यही वजह थी कि वह कुछ ऐसा करना चाहता था जिसके कारण स्कूल बंद हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
​बता दें कि 08 सितंबर को हुए इस हत्याकांड के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्कूल के बस कंडक्टर अशोक को आरोपी बनाया था। इस मामले में पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठने और लोगों के रोष को देखते हुए हरियाणा सरकार ने सीबीआई को मामला सौंप दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें