फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : रायन स्कूल होगा अब इनके अधीन...

Wed, 06 Dec 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
pradyuman thakur
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई प्रद्युम्न की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल को तीन महीने के लिए अपने अधीन ले लिया था। यह कार्यकाल 8 दिसंबर को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
जिला प्रशासन 8 दिसंबर को स्कूल की बागडोर रायन मैनेजमेंट को सौंप देगा। बागडोर सौंपने के बाद भी जिला प्रशासन स्कूल पर अपनी नजरें जमाए रखेगा। प्रत्येक तीन महीने में यहां बैठक कर व्यवस्था का जायजा भी लिया जाएगा। यदि खामी पाई गई तो मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
बता दें कि भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या हो गई थी। इस घटना के बाद स्कूल 10 दिन तक बंद रहा था। इस दौरान जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल को अपने अधीन ले लिया था।

4 of 5
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान स्कूल में खामियों को दूर करते हुए इसमें सीसीटीवी कैमरे की संख्या को बढ़वाया गया था। इसके बाद तीन महीने तक स्कूल को अपने अधीन रखा गया था। जिला प्रशासन द्वारा स्कूल की देखरेख के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला
90 दिनों का जिला प्रशासन का कार्यकाल 8 दिसंबर को पूरा हो रहा है। अब जिला प्रशासन इसे वापस स्कूल मैनेजमेंट को सौंपने की तैयारी कर रहा है। जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल को हैंडओवर किए जाने के बाद भी जिला प्रशासन इस पर नजर रखेगा। समय-समय पर स्कूल में चेकिंग की जाएगी। जांच में यदि खामी पाई जाती है तो स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें