भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न की हत्या मामले में बुधवार को जुवेनाइल के अधिवक्ता द्वारा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में याचिका दायर की गई।
विज्ञापन
2 of 4
pradyuman thakur
- फोटो : अमर उजाला
याचिका में बोर्ड से गुहार लगाई गई कि सीबीआई कार्रवाई के दौरान छात्र का नाम प्रयोग कर रही है। इसे तुरंत ही रुकवाया जाए। बता दें कि 8 सितंबर को हुए प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सीबीआई द्वारा 7 नवंबर को स्कूल के ही 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
3 of 4
pradyuman thakur
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
इस मामले में सीबीआई द्वारा कार्रवाई के दौरान छात्र का नाम हर जगह पर प्रयोग किया जा रहा है। इस पर परिजनों को आपत्ति है। सूत्रों की मानें तो परिजनों का कहना है कि अभी तक उस पर कोई आरोप साबित नहीं हुए हैं।
ऐसे में उनका नाम आरोपी की तरह लिया जाना गलत है। उन्होंने बोर्ड में याचिका दायर कर आग्रह किया कि सीबीआई को निर्देश दिए जाएं कि छात्र का नाम कार्रवाई के दौरान कहीं भी प्रयोग नहीं किया जाए।