वसंत विहार गैगरेप के दोषियों को फांसी की सजा के फैसले पर तामिल करवाने को लेकर पीड़िता निर्भय की मां ने अब दिल्ली महिला आयोग के पास दस्तक दी है। उन्होंने कहा सर्वोच्च न्यायालय भी चारों दोषियों की फांसी की सजा पर मुहर लगा चुका है बावजूद इसके पांच माह बीतने के अभी तक फैसले पर अमल नहीं हो रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ni
आयोग ने इस मुद्दे पर तिहाड़ जेल प्रशासन व दक्षिणी जिला पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अयोग ने दोनों को नोटिस का जवाब 6 नवंबर तक देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
3 of 6
nirbhaya gangrape
राजधानी में 16 दिसंबर 2012 में गैंगरेप की घटना ने पूरे देश ही नहीं हिला दिया था बल्कि विदेशों में भी इस घटना की चर्चा हुई थी। निर्भया की मां ने दिल्ली महिला आयोग में बेटी के हत्यारों को अभी तक फांसी नहीं दिए जाने को लेकर शिकायत की है।
4 of 6
nirbhaya gangrape
उन्होंने शिकायत में कहा कि इस घटना के चार आरोपियों के निचली अदालत, हाईकोर्ट व उसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने भी फांसी की सजा के फैसले को बरकरार रखा है। सर्वोच्च न्यायालय के फेसले को आए पांच माह से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक फांसी नहीं दी गई।
विज्ञापन
5 of 6
nirbhaya
आयोग की अध्यक्ष स्वाति जय हिंद ने जारी नोटिस में दोनों पक्षों से पूछा है कि जब सुप्रीम कोर्ट दोषी मुकेश, विनय, अक्षय व पवन को फांसी की सजा सुना चुका है तो उन्हें अब तक उन्हें फांसी क्यों नहीं दी गई है। जेल प्रशासन को भेजे नोटिस में पूछा गया है कि क्या प्रशासन ने चारों दोषियों को फांसी देने के आदेश दे दिए हैं या नहीं। यदि आदेश जारी किए जा चुके हैं तो अब तक आदेश का पालन नहीं होने का कारण बताया जाए।
गौरतलब है कि इस मामले में एक आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी वहीं एक नाबालिग को बाल अदालत ने तीन वर्ष के लिए सुधार गृह में भेजा था। आयोग अध्यक्ष स्वाति जय हिंद ने कहा कि शर्म की बात है कि अब तक निर्भया को न्याय नहीं मिला। गैंगरेप के दोषियों को तुरंत फांसी होनी चाहिए। निर्भया की मां के साथ ही पूरा देश इस मामले में न्याय चाहता है।