फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ सिटी-2 : हत्या की ऐसे फैली खबर तो पहुंचे पड़ोसी और रिश्तेदार

Thu, 07 Dec 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
गौड़ सिटी-2 के 11वें एवेन्यू के जी ब्लॉक के फ्लैट निवासी सौम्य अग्रवाल की पत्नी अंजली व बच्चों के संपर्क न होने की जानकारी महिलाओं के व्हाट्स ऐप ग्रुप पर मंगलवार सुबह मिली थी।
विज्ञापन

2 of 5
gaur city double murder
ग्रुप पर मेसेज चला कि घर पर कोई फोन और मोबाइल नहीं उठा रहा है। महिलाओं से बात पुरुषों तक व्हाट्स ऐप ग्रुप पर पहुंची और देर शाम को सभी फ्लैट पहुंचे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया तब घटना की जानकारी लगी।
विज्ञापन

3 of 5
gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
गौड़ सिटी-2 निवासी अमन बंसल ने बताया कि उसकी पत्नी और सौम्य की पत्नी में मित्रता थी। अंजली स्वयं जी टॉवर में किटी पार्टी करने वाली महिलाओं के ग्रुप में शामिल थी। मंगलवार को उन्होंने घर पर किटी पार्टी के लिए महिलाओं को बुला रखा था।

4 of 5
Gaur city double murder
जब महिलाएं वहां पहुंची तो गेट पर ताला देखकर उन्हें मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद आया। इसके बाद ग्रुप पर महिलाओं ने यह जानकारी शेयर की। इससे जुड़े ग्रुप पर एक महिला ने एक अन्य ग्रुप पर यह जानकारी शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gaur city double murder
इस दौरान सौम्य ने भी लगातार फोन न मिलने पर सोसायटी के ग्रुप पर जानकारी करने के लिए कहा और सेक्टर-62 में रहने वाले मौसेरे भाई विराट को भी जानकारी दी। अमन ने बताया कि देर शाम तक सभी ग्रुप पर जानकारी न मिलने पर सोसायटी के लोग फ्लैट पर पहुंचे। इस दौरान विराट भी वहां पहुंचे और पुलिस को कॉल कर जानकारी दी गई, तब जाकर मां-बेटी की हत्या का राज खुला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें