फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटाली: गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर, बढ़ा तनाव

Sun, 05 Jul 2015 03:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 10
अटाली में प्रशासन के शांति बहाली के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। रविवार को जैसे ही अटाली से सटे इलाकों में पुलिस ने सर्च अभियान शुरु किया स्थानीय लोगों ने उसका विरोध करना शुरु कर दिया। इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव करने लगी।
विज्ञापन

अटाली: गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर, बढ़ा तनाव

2 of 10
हालांकि भारी मात्रा में पुलिस की मौजूदगी के चलते जल्द ही स्थिती पर नियंत्रण पा लिया गया। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बता दें कि कि इससे पहले पुलिस ने अटाली में भी अपना सर्च ऑपरेशन चलाया था‌ जिसमें 68 लोगों को हिरासत में लिया गया था। महिलाओं ने कार्रवाई के विरोध में जाम लगाने का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन

अटाली: गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर, बढ़ा तनाव

3 of 10
इससे पहले शनिवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 68 लोगों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों को जिले के विभिन्न थानों में रखा गया है और उनसे घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है।

अटाली: गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर, बढ़ा तनाव

4 of 10
सर्च ऑपरेशन के बाद गुस्साई महिलाओं ने रोड जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण महिलाएं ज्यादा देर जाम नहीं कर पाई। योजनाबद्ध तरीके से हुए सर्च ऑपरेशन के बाद गांव में अब पूर्ण शांति है।

विज्ञापन

अटाली: गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर, बढ़ा तनाव

5 of 10
दरअसल अटाली गांव में 25 मई से शुरू हुए सांप्रदायिक तनाव ने शांति के बाद बुधवार को एक बार फिर हालात बिगड़ गए थे। एक जुलाई को अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक द्वारा फेंके गए पत्थरों के कारण दो महिलाएं  घायल हो गई।
विज्ञापन

अटाली: गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर, बढ़ा तनाव

6 of 10
जिसके बाद मामला फिर तूल पकड़ने लगा और हालात बिगड़ते चले गए। फिलहाल पुलिस ने रैफिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के साथ मिलकर हालात से निपटने के लिए पूरे गांव की नाकाबंदी कर दी है।
विज्ञापन

अटाली: गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर, बढ़ा तनाव

7 of 10
जवान हाथों में आधुनिक हथियार और सिर पर हेलमेट पहने हुए थे, इसके साथ ही दंगे की स्थिति से निपटने के लिए प्लास्टिक के कवर पहने हुए थे। सुबह करीब 11 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ।

अटाली: गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर, बढ़ा तनाव

8 of 10
शाम तक पुलिस ने 68 लोगों को हिरासत में लेने मे सफल रही। हिरासत में लिए गए लोगों में पड़ोसी गांव गढ़खेड़ा से बिजेंद्र, अलावलपुर से चेतन और दुर्गापुर से अशोक कुमार शामिल हैं।

अटाली: गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर, बढ़ा तनाव

9 of 10
बाकी सभी लोग गांव अटाली के निवासी है। करीब ढाई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद अब गांव में शांति है। लोगों को हिरासत में लेने से नाराज सैंकड़ों महिलाओं ने मोहना रोड़ पर अवरोधक डालकर जाम लगाया।
विज्ञापन

अटाली: गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर, बढ़ा तनाव

10 of 10
करीब एक घंटे लगे जाम के कारण रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण महिलाएं ज्यादा देर जाम नहीं रख पाई और भाग खड़ी हुई। सुरक्षा और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।आरएएफ और पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें