अनाज मंडी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा अनाजमंडी अग्रिकांड में इमारत के दो मालिक रेहान व सोहैल के अलावा फुरकान को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस तीसरे मालिक इमरान की तलाश कर रही है। इमरान की तलाश के लिए अपराध शाखा की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। अपराध शाखा की टीमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में छापेमारी कर रही हैं। अपराध शाखा के अधिकारी ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।